RRB Group D परीक्षा लंबा खींचेगा, जाने रिजल्ट आने की संभावित स्थितियां

RRB Group D की परीक्षा अब 10 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा। जो परीक्षा 1 जनवरी से शुरू होने वाला था, उसकी तिथि को बदल दिया है। सभी को अब रिजल्ट का इंतजार और दिनों तक करना होगा। यदि आप ग्रुप डी की परीक्षा देने हैं या परीक्षा दे दिए हैं तो इस लेख में आप जान लीजिए कि रिजल्ट आने की संभावित तिथि क्या है। 

परीक्षा शेड्यूल में क्या बदला हुआ है

सभी को लग रहा था कि RRB Group D की परीक्षा 16 जनवरी 2026 तक समाप्त हो जाएगी। परंतु किसी कारण ग्रुप डी की परीक्षा तिथि को संशोधित कर आगे बढ़ा दिया गया है। अब 10 फरवरी 2026 तक ग्रुप डी की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि 1 जनवरी से आयोजित होने वाली परीक्षा 8 और 9 जनवरी 2026 तथा 2, 3, 4, 5, 6, 9 और 10 फरवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा। 

इस बदलाव के कारण की जानकारी नहीं

रेलवे ग्रुप डी के परीक्षा शेड्यूल में किया गया इस बदलाव को लेकर आरआरबी की ओर से कोई सटीक कारण नहीं बताया गया है। इस बदलाव से सबसे ज्यादा उन अभ्यार्थियों को दिक्कत हो रही है जिन अभ्यर्थियों ने ग्रुप डी की परीक्षा दे दी है।

उनका कहना है की परीक्षा तिथि आगे बढ़ने से जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा जल्दी होने वाली सी तिथि को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में उनके पास परीक्षा की तैयारी करने के लिए अतिरिक्त दिन मिल गए हैं।

रिजल्ट आने में होगी देरी

इस परीक्षा शेड्यूल में बदलाव से न केवल परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को दिक्कत है। इसके साथ ही रिजल्ट पर भी इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। जहां ग्रुप डी की परीक्षा 16 जनवरी 2026 तक समाप्त होने वाली थी, वहीं अब 10 फरवरी 2026 को समाप्त होगी। ऐसे में रिजल्ट आने मेंदेरी हो सकती है।

रिजल्ट कब आएगा?

“रिजल्ट कब आएगा?” इसकी जानकारी तो अभी साफ-साफ नहीं बताया गया है। परंतु यदि आप पिछले साल के रिकॉर्ड को देखते हैं तो ग्रुप डी के परीक्षा के रिजल्ट ग्रुप डी परीक्षा के आखिरी तिथि सेएक से डेढ़ महीने बाद रिजल्ट जारी किए जाते हैं।

ऐसे में एक अनुमान लेकर चल सकते हैं किअप्रैल के पहले सप्ताह तक रिजल्ट ऑफिशल वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे। रिजल्ट के साथ-साथ कैटिगरी वाइज तथा जोन वाइज कटऑफ मार्क्स भी बता दिया जाएगा।