School Holiday On December 31, 2025 : उत्तर भारत में बढ़ रही शीतलहर और कड़ाके की ठंडको देखते हुए प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा के लिए 31 दिसंबर को स्कूल की छुट्टियां की घोषणा की है आईए जानते हैं कि किन-किन राज्यों में स्कूल बंद रहेंगे। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, इत्यादि राज्यों में स्कूल बंद करने आदेश दिया गया है। कक्षा 1 से 12वीं तक के स्कूलबंद रहेंगे।
School Holiday On December 31, 2025
यदि आप भी 31 दिसंबर को स्कूल जाने के लिए सोच रहे हैं तो बिना इस आर्टिकल को पढ़े स्कूल के लिए ना निकले। अपहले 31 दिसंबर को स्कूल बंद रहेगा या नहींअपने स्कूल से जरूर पता करें। इस समय उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और शीतलहर के वजह से कई राज्यों मेंस्कूल की छुट्टियां घोषित की गई है।
कहीं स्कूल की छुट्टियां 31 दिसंबर तक है, तो कहीं जनवरी के दूसरा सप्ताह तक है। इसलिए आज के इस अपडेट में 31 दिसंबर को स्कूल खुले रहेंगे या नहीं इस चीज को लेकर100% सही और सटीक अपडेट इस लेख में दिया गया है।
उत्तर प्रदेश
अब उत्तर प्रदेश में कक्षा 12वीं तक के स्कूल को बंद करने की नौबत आ गई है। शिक्षा विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में 1 जनवरी 2026 तक स्कूल बंद रखने का आदेश दिया गया है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में तापमान में गिरावट और शीतलहर की वजह से प्रशासन ने सख्त फैसला लिया है।
बिहार
बिहार में भी 31 दिसंबर तक स्कूल बंद कर दिए गए हैं परंतु अब 1 जनवरी को भी स्कूल बंद रहेगा। बिहार में 1 जनवरी के बाद सर्दी की छुट्टी बढ़ाने का अनुमान है।
झारखंड
झारखंड में भी स्थिति दयनीय है भीषण सर्दी और शीतलहर के कारण कक्षा 12वीं तक के स्कूलों को 31 दिसंबर तक बंद रखने का आदेश दिया गया है, कुछ इलाकों में स्कूल अभी भी खुले हैं। झारखंड में खास करके रांची में ज्यादा ठंड का प्रभाव देखने को मिल रहा है।
राजस्थान
शिक्षा विभाग के द्वारा जारी किए गए कैलेंडर के मुताबिक राजस्थान में भी सर्दी की छुट्टियां चल रही है, जिससे 31 दिसंबर को वहां भी स्कूल बंद रहेगा।
हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश में सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल में 31 दिसंबर तक शीतकालीन अवकाश घोषित किए गए हैं, उसके बाद 1 जनवरी को न्यू ईयर की छुट्टी दी जाएगी।
दिल्ली और हरियाणा
दिल्ली और हरियाणा दोनों जगह पर सर्दी की छुट्टी का ऐलान 1 जनवरी से 15 जनवरी 2026 तक होने जा रहा है। इससे पहले दिल्ली में पॉल्यूशन के कारण कई दिनों तक स्कूल बंद किए गए थे। स्कूल जाने से पहले बच्चों को छुट्टी से संबंधित जानकारी पता कर लेना चाहिए क्योंकि 31 दिसंबर को भी बंद रखने की पंचांग में प्रतिशत संभावना है।
दक्षिण भारत में सभी स्कूल खुले रहेंगे
दक्षिण और पूर्व भारत में मौसम समान स्थिति पर है इसलिए वहां स्कूलों की छुट्टी की घोषणा नहीं की गई है। केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना जैसे राज्यों में 31 दिसंबर को स्कूल खुला रहेगा। कुछ निजी संस्थान बंद हो सकते हैं लेकिन सार्वजनिक अवकाश घोषित नहीं किया गया है।
सभी अभिभावक और छात्र क्या करें
दिसंबर का महीना हर साल की तरह सर्दियों की छुट्टी का महीना होता है। दिसंबर के आखिरी में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण उत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों में छुट्टी की घोषणा कर देती है। इसलिए सभी को अपने स्कूल जाने से पहले छुट्टी के बारे में पता कर लेना चाहिए। सभी से अनुरोध है कि वह आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें। लेटेस्ट न्यूज़ पाने के लिए शिक्षा बिहार पोर्टल से जुड़ जाएं।
इसे भी पढ़ें : UP School Holiday : यूपी में 14 जनवरी तक स्कूल बंद, कड़ाके की सर्दी और कोहरे का कहर लगातार जारी
Sam Curran एक अनुभवी एजुकेशन ब्लॉगर हैं, जो पिछले 5 वर्षों से शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी अपडेट साझा करते आ रहे हैं। इनका उद्देश्य सही और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना है। इनके द्वारा लिखे गए न्यूज़ आर्टिकल को पढ़ने के लिए शिक्षा बिहार पोर्टल से जुड़े रहे।
