Bihar Deled Online Form 2026 : यदि आप भी बिहार के प्राइमरी स्कूल में शिक्षक बनना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी अपडेट है। राज्य के सभी डीएलएड शिक्षण संस्थानों में सत्र 2026 28 के लिए दाखिला हेतु प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के ऑफिसियल वेबसाइट पर 11 दिसंबर 2025 से शुरू कर दिया गया है, सभी इच्छुक उम्मीदवार बिहार बोर्ड के ऑफिसियल वेबसाइट www.bsebdled.com के माध्यम से 24 दिसंबर 2025 तक आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। अपडेट के अनुसार 30000 से अधिक सीटों पर दाखिला के लिए प्रवेश परीक्षा को आयोजित किया जाएगा।
Bihar Deled Online Form 2026 Last Date
बिहार के प्राथमिक स्कूलों में शिक्षक बनने का यह मौका हाथ से न जाए इसलिए आवेदन की आखिरी तिथि 24 दिसंबर 2025 से पहले ही आवेदन पूरा करें। आवेदन से संबंधित पूरी जानकारी जैसे योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन के चरण इत्यादि के बारे में सभी विवरण इस अपडेट में दिया गया है।

Bihar Deled 2026 Notification
बिहार डीएलएड की प्रवेश परीक्षा में पास होने के बाद सफल अभ्यर्थियों को मेरिट लिस्ट के आधार पर शैक्षणिक सत्र 2026 28 डीएलएड कोर्स के लिए बिहार के प्रतिष्ठित डीएलएड कॉलेज में दाखिला दिया जाएगा। डीएलएड डिप्लोमा प्रताप अभ्यर्थी बिहार में प्राइमरी लेवल के शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन कर पाएंगे। यह शिक्षक कक्षा 1 से 8 तक के शिक्षक वैकेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं। टीईटी पास करना भी अनिवार्य है।
Bihar Deled 2026 महत्वपूर्ण तिथियां
⇒ बिहार डीएलएड 2026 नोटिफिकेशन जारी : 10 दिसंबर 2025
⇒ ऑनलाइन आवेदन शुरू : 10 दिसंबर 2025
⇒ आवेदन की अंतिम तिथि : 24 दिसंबर 2025
⇒ डीएलएड प्रवेश परीक्षा तिथि : 19 जनवरी से 18 फरवरी 2026
⇒ एडमिट कार्ड जारी : 10 जनवरी 2026
⇒ प्रोविजनल आंसर की जारी : फरवरी 2026
⇒ रिजल्ट घोषित : मार्च 2026
Bihar Deled 2026 शैक्षणिक योग्यता
किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से कक्षा 12वीं पास अभ्यर्थी बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकता है। जनरल ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कक्षा 12वीं में न्यूनतम 50% अंक और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के कक्षा 12वीं में न्यूनतम 45% अंक रहना अनिवार्य है।
Bihar Deled 2026 आयु सीमा
न्यूनतम आयु सीमा 17 वर्ष है, परंतु ऊपरी आयु सीमा की कोई लिमिट नहीं है। आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर किया जाएगा।
Bihar Deled Online Form 2026 आवेदन शुल्क
जनरल ओबीसी और BC के लिए आवेदन शुल्क 960 रुपया जबकी एससी एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 760 रुपया निश्चित है।
Bihar Deled Online Form 2026 आवश्यक दस्तावेज
बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने हेतु निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी —
⇒ 10th मार्कशीट
⇒ 12th मार्कशीट
⇒ 12th पास सर्टिफिकेट
⇒ आधार कार्ड
⇒ पासपोर्ट साइज फोटो (नया, साफ़)
⇒ सिग्नेचर की स्कैन कॉपी
⇒ कास्ट सर्टिफिकेट (OBC/SC/ST हो तो)
⇒ EWS सर्टिफिकेट (अगर लागू हो)
⇒ डोमिसाइल / निवास प्रमाण पत्र
⇒ आय प्रमाण पत्र (अगर जरूरत पड़े)
⇒ मोबाइल नंबर
⇒ ईमेल आईडी
Bihar Deled Online Form 2026 आवेदन के स्टेप
बिहार डीएलएड 2026 के लिए आवेदन हेतु निम्नलिखित चरणों का पालन करें —
⇒ Official Website bsebdeled.com खोलें
⇒ Registration करें
⇒ Login करें –
⇒ Application Form भरें –
⇒ Document Upload करें – करें।
⇒ Preview करें –
⇒ Fee Payment करें –
⇒ Final Submit करें –
⇒ Print Out लें –
Bihar Deled 2026 परीक्षा पैटर्न
बिहार डीएलएड के प्रवेश परीक्षा 120 अंकों का होगा, जिसमें कुल 120 प्रश्न ही पूछे जाएंगे। यानी प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित होंगे। पूरा पेपर दो घंटा 30 मिनट का होगा।
इस परीक्षा में समान हिंदी या उर्दू से 25 प्रश्न, गणित से 25 प्रश्न, विज्ञान से 20 प्रश्न, सामाजिक अध्ययन से 20 प्रश्न, सामान्य अंग्रेजी से 20 प्रश्न और तार्किक एवं विश्लेषणात्मक क्षमता से 10 प्रश्न पूछा जाएगा।
Bihar Deled Entrance Exam 2026 में पास होने के लिए न्यूनतम प्रतिशत अंक
बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2026 में पास होने के लिए अनारक्षित श्रेणियां को न्यूनतम 35% अंक और आरक्षित श्रेणियां को न्यूनतम 30% अंक लाना होगा।
इसे भी पढ़ें…
Bihar DElEd, Bihar DElEd admission, DElEd, Bihar Board DElEd admission, बिहार डीएलएड, बिहार डीएलएड एडमिशन, डी एल एड, बिहार बोर्ड डीएलएड एडमिशन





