Bihar Class 1 to 8 Exam Date 2025 : बिहार बोर्ड कक्षा 1 से 8 परीक्षा तिथि घोषित यहां देखें परीक्षा का टाइम टेबल

Bihar शिक्षा विभाग की ओर से बिहार के सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त प्रारंभिक स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों के द्वितीय त्रैमासिक परीक्षा की तिथि को घोषित कर दिया गया है। यह परीक्षा 15 दिसंबर से शुरू होने वाली है। एससीईआरटी की संयुक्त निदेशक सुषमा कुमारी के द्वारा बुधवार को परीक्षा तिथि सहित मानक संचालन प्रक्रिया जारी कर दिया गया है।

Bihar Class 1 to 8 Exam Date 2025

इस परीक्षा में एक करोड़ से अधिक बच्चे शामिल होने वाले हैं। आपको बता दे की परीक्षा तिथि से संबंधित पत्र जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को भेज दिया गया है। परीक्षा का आयोजन दो पाली में किया जाएगा पहली पाली का समय सुबह 10:00 से दोपहर के 12:00 तक एवं दूसरी पाली दोपहर के 1:00 से 3:00 तक आयोजित की जाएगी। कक्षा एक और कक्षा 2 के बच्चों की द्वितीय त्रैमासिक परीक्षा मौखिक होगा।

Bihar Class 1 to 8 Exam Date 2025

Bihar Primary School Exam Date 2025

परीक्षा शेड्यूल के मुताबिक 15 दिसंबर को प्रथम पाली में कक्षा 3 से कक्षा 8वीं तक के बच्चों के लिए पर्यावरण अध्ययन या सामाजिक विज्ञान की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, वहीं द्वितीय पाली में हिंदी या उर्दू भाषा और कक्षा एक और दो के लिए मौखिक परीक्षा का आयोजन होगा।

16 दिसंबर को कक्षा 3 से कक्षा आठवीं तक के बच्चों के लिए हिंदी या उर्दू की परीक्षा होगी वहीं द्वितीय पाली में हिंदी भाषी के लिए कक्षा तीन से आठवीं तक की परीक्षा होगी।

17 दिसंबर को 3 से कक्षा पांचवी तक के बच्चों की गणित विषय की परीक्षा होगी। प्रथम पाली में और द्वितीय पाली में कक्षा 6 से आठवीं तक के बच्चों के लिए गणित की परीक्षा का आयोजन होगा।

Bihar 1 to 8 Exam Time Table 2025

18 दिसंबर को कक्षा तीन से पांचवी तक के लिए प्रथम पाली में अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी। वही कक्षा 6 से आठवीं तक के अंग्रेजी विषय की परीक्षा द्वितीय पाली में आयोजित की जाएगी।

20 दिसंबर को प्रथम पाली में कक्षा एक और कक्षा 2 के लिए मौखिक परीक्षा होगी गणित विषय की और दूसरी पाली कक्षा एक और कक्षा 2 के बच्चों के लिए अंग्रेजी विषय की परीक्षा मौखिक परीक्षा होगी।

22 दिसंबर को प्रथम पाली में कक्षा 6 से 8 के लिए विज्ञान विषय की परीक्षा होगी और दूसरी पाली में कक्षा 6 से 8 के लिए संस्कृत विषय की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

इसके अलावा राज्य के सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से आठवीं तक के बच्चों को सत्र 2026-27 के लिए मिलने वाली किताबों की भी अच्छी तरीके से समीक्षा की जाएगी ताकि उसमें कोई कमियां और त्रुटियां ना रहे। किताब में कोई भी चित्र मिस प्रिंट नहीं होगा और कोई शाब्दिक गलती भी नहीं होगी। राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद के द्वारा किताबों की छपाई से पहले उसकी समीक्षा के लिए पटना समेत राजभर के 27 से अधिक शिक्षकों का चयन किया है और संबंधित विषय से शिक्षक इस विषय की समीक्षा करने के लिए चुने गए हैं।

किताबों की समीक्षा के लिए पूरी प्रक्रिया 9 से 10 दिसंबर तक चलेगी इसमें एससीईआरटी के द्वारा बता दिया गया है कि किन-किन बिंदुओं पर किस तरीके से समीक्षा किया जाना है। अगर किसी किताब में किसी भी प्रकार की कमियां होगी तो इसे तुरंत ठीक किया जाएगा और पुस्तक को छपाई के लिए भेज दिया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक कक्षा 1 से 8 तक के हिंदी की पुस्तक की समीक्षा के लिए तीन शिक्षक को चुना गया है। वही अंग्रेजी के लिए तीन शिक्षक और गणित के लिए तीन। यह अपडेट सभी के लिए बहुत जरूरी है अगर आप बिहार स्कूल से संबंधित किसी भी प्रकार के न्यूज़ अपडेट सबसे पहले पाना चाहते हैं तो आप हमारे साथ जुड़ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें…

CBSE Board Exam News 2026: सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए जारी हुए नए नियम, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान प्रश्न पत्र में बदलाव

Join Now 👈