CBSE Board Exam News 2026: सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए जारी हुए नए नियम, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान प्रश्न पत्र में बदलाव

CBSE Board Exam News 2026

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं वार्षिक परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए बहुत ही जरूरी अपडेट साझा किया है। बोर्ड ने बताया है कि कक्षा 10वीं के विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषय के परीक्षा में प्रश्न पत्र नए अवतार में होगा। दोनों विषय में क्रमशः तीन और कर करो में प्रश्नों को बांटा गया है। यदि अभ्यर्थी एक खंड का जवाब दूसरे खंड में लिख देते हैं, तो उनको अंक नहीं मिल पाएगा।

यह अपडेट सभी कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए है। बोर्ड ने कक्षा दसवीं सामाजिक विज्ञान और विज्ञान के पेपर के पैटर्न में नया प्रारूप लागू किया है जिसे प्रश्न पत्रों को अलग-अलग खंड में बांट दिया गया है। विज्ञान में आपको जीव विज्ञान रसायन विज्ञान और भौतिक विज्ञान तीन खंड मिलेंगे और सामाजिक विज्ञान विषय में इतिहास भूगोल राजनीतिक विज्ञान और अर्थशास्त्र खंड मिलेंगे।

CBSE Board Exam News 2026

इस बदलाव के साथ सभी परीक्षार्थियों के मन में कई सारे सवाल आ रहे हैं। जिसमें सबसे महत्वपूर्ण सवाल है कि उत्तर पुस्तिका में उसका जवाब कैसे लिखना होगा? सभी को बता दे की उत्तर पुस्तिका में इन्हीं खंडो के अनुसार आपको जगह बनानी होगी और उसका उत्तर लिखना होगा।

CBSE Board Exam News 2026

प्रत्येक खंड का उत्तर उसी निर्धारित स्थान पर लिखना होगा अगर पहले खंड वाले प्रश्न और दूसरे खंड वाले प्रश्न का उत्तर एक जगह दे देते हैं तो इसमें दिक्कत आ सकती है। उदाहरण के लिए यदि आप विज्ञान विषय में रसायन विज्ञान के खंड का कोई उत्तर लिखते हैं और उसी में भौतिक विज्ञान के किसी प्रश्न का उत्तर दे देते हैं तो आपके भौतिक विज्ञान वाले प्रश्न का उत्तर का मूल्यांकन नहीं होगा जिससे आपके अंक काटे जा सकते हैं यह नियम शिक्षा विभाग के अनुसार लाया गया है।

CBSE Board Exam News Today

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से सभी स्कूलों को इसके निर्देश दे दी है कि सभी छात्रों को इस नए बदलाव की जानकारी दे दें और परीक्षा से पहले अभ्यास कारण और प्री बोर्ड परीक्षा में भी इसी नियम के अनुसार परीक्षा ली जाए।

बोर्ड की ओर से यह भी बताया गया है कि अभ्यर्थी नए परीक्षा के पैटर्न को समझने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से सैंपल पेपर को डाउनलोड कर सकते हैं।

CBSE Breaking News Today Class 10

बोर्ड की ओर से यह भी जानकारी आई है कि होम साइंस के परीक्षा की तारीख 26 फरवरी से आयोजित होने वाली थी जिसको 18 फरवरी कर दिया गया है। इसके अलावा विभिन्न भाषाओं की परीक्षा अब देश फरवरी को होगी। फ्रेंच भाषा की परीक्षा का आयोजन 10 मार्च को होगा।

सीबीएसई बोर्ड की ओर से वार्षिक परीक्षा 2026 में बड़ा बदलाव लाया है राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2025 के अनुसार कक्षा दसवीं के लिए साल 2026 में दो बार बोर्ड परीक्षा को आयोजित की जाएगी जो भी छात्र पहले परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे उनको एक बार और मौका मिलेगा और परीक्षा का तनाव भी काम होगा।

इसे भी पढ़ें…

Bihar Home Guard Latest News Today: बिहार होमगार्ड भर्ती के फर्जी खबर वायरल, 10000 से अधिक पदों पर भर्ती का दावा

Dream11 Unban पर Fake notice नोटिस जारी, कोई ऑफिशल अपडेट नहीं

UP Police Vacancy 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल के 19220 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास करें आवेदन, Link Active Soon