Mahila Rojgar Yojana का पैसा खाते में कब ट्रांसफर होंगे, पैसा नहीं मिला तो यह कर लो, ₹10,000 तुरंत खाते में होंगे ट्रांसफर

यदि आप भी मुख्यमंत्री Mahila Rojgar Yojana के लिए आवेदन किए हैं और आपके खाते में अभी तक ₹10000 की राशि नहीं मिली है तो आज आप लोगों के लिए इस अपडेट में जरूरी जानकारी साझा करने वाले हैं।
बिहार में मुख्यमंत्री Mahila Rojgar Yojana के माध्यम से सभी जीविका के सदस्य महिलाओं को ₹10000 की राशि कोई रोजगार शुरू करने के लिए दिया जा रहा है। इस योजना के आते ही लगभग सभी महिलाओं ने इस योजना के लिए आवेदन किए हैं।
आवेदन करने के बाद कुछ महिलाओं के खाते में पैसे ट्रांसफर हो गए हैं और कुछ महिलाओं के खाते में पैसे ट्रांसफर नहीं हुए हैं। ऐसे में सभी के मन में कई तरह के सवाल आ रहे हैं। उन सभी सवालों का जवाब हम इस अपडेट के माध्यम से देने वाले हैं। इस लेख को पूरा पढ़ें।
Mahila Rojgar Yojana का पैसा खाते में कब ट्रांसफर होंगे
जिन महिलाओं ने मुख्यमंत्री Mahila Rojgar Yojana के लिए आवेदन किया है, उनके खाते में पैसे ट्रांसफर नहीं होने के कई कारण हो सकते हैं। जिसमें पहला कारण है कि अभी इस योजना के तहत कई तिथियां को खाते में ₹10000 ट्रांसफर किए जा रहे हैं ऐसे में हो सकता है अभी आपका नंबर नहीं आया होगा।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत भेजे जाने वाले ₹10000 की राशि के लिए अलग-अलग तिथि निर्धारित किया गया है। एक बार में सभी के खाते में पैसे ट्रांसफर नहीं हो रहे हैं।
जो महिला जीविका के पहले से सदस्य थे और उन्होंने महिला रोजगार योजना के लिए आवेदन किया था तो उनके खाते में आसानी से ₹10000 की राशि ट्रांसफर हो चुकी है। और कुछ महिलाओं के खाते में पैसे ट्रांसफर अभी तक नहीं हुए हैं। उनको अभी आने वाले तिथियां का इंतजार करना चाहिए।
खाते में पैसे ट्रांसफर होने की ऑफिशियल तिथि
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत खाते में पैसे को ट्रांसफर करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण तिथियां को निर्धारित किया गया है। धीरे-धीरे करके सभी महिलाओं के खाते में इस योजना के तहत ₹10000 राशि ट्रांसफर की जा रही है।
₹10,000 प्रति लाभुक की दर से राशि अंतरण हेतु निर्धारित तिथियाँ:
- 3 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार)
- 6 अक्टूबर 2025 (सोमवार)
- 17 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार)
- 24 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार)
- 31 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार)
- 7 नवम्बर 2025 (शुक्रवार)
- 14 नवम्बर 2025 (शुक्रवार)
- 21 नवम्बर 2025 (शुक्रवार)
- 28 नवम्बर 2025 (शुक्रवार)
- 5 दिसम्बर 2025 (शुक्रवार)
- 12 दिसम्बर 2025 (शुक्रवार)
- 19 दिसम्बर 2025 (शुक्रवार)
- 26 दिसम्बर 2025 (शुक्रवार)
रोजगार योजना के लिए योग्यता
महिला रोजगार योजना के तहत मिलने वाली ₹10000 की राशि का लाभ लेने के लिए निम्नलिखित योग्यता का होना जरूरी है
- केवल महिलाएं ही इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं।
- आमतौर पर आयु 18 से 55 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- यह स्थाई निवासी होना चाहिए
- महिला गरीबी रेखा (BPL) के नीचे आती हो या आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) से संबंधित हो।
- कुछ योजनाओं में वार्षिक आय सीमा निर्धारित हो सकती है (जैसे ₹1 लाख या ₹2.5 लाख तक)।
- महिला पहले से कोई नौकरी में न हो (सरकारी या निजी)।
- स्वरोजगार शुरू करने की इच्छुक हो (जैसे – सिलाई, कुटीर उद्योग, दुकान आदि)।
- महिला के नाम से सक्रिय जनधन या सामान्य बैंक खाता होना जरूरी है।
- बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए।
- महिला ने पहले इसी योजना का लाभ न लिया हो।
पहली बार 4 अक्टूबर को पैसे भेजे गए थे
इस योजना के तहत आखरी बार 6 अक्टूबर 2025 को कुछ महिलाओं के खाते में पैसे भेजे गए थे। अब जिन महिलाओं को अभी ₹10000 खाते में नहीं मिला है, उनको अभी 26 दिसंबर 2025 तक इंतजार करना होगा।
बिहार सरकार के द्वारा आधार से लिंक बैंक अकाउंट में ही ₹10000 की सहायता राशि को ट्रांसफर किया जाएगा इसलिए अगर आप अपने बैंक खाते को आधार से लिंक नहीं किया है तो जरूर करवा लें।
Read Also: मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना 2025 – Eligibility, Documents, Application Process
