RRB Group D परीक्षा 2025 में एग्जाम सेंटर पर क्या-क्या होगा, परीक्षा देने वाले सभी पढ़ें।

RRB Group D परीक्षा 2025 में एग्जाम सेंटर पर क्या-क्या होगा, परीक्षा देने वाले सभी पढ़ें।

RRB Group D परीक्षा 2025 : दोस्तों अगर आपका भी 27 नवंबर 2025 से रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा है तो आपको भी जान लेना चाहिए की रेलवे ग्रुप डी के परीक्षा के समय एग्जाम सेंटर पर उम्मीदवारों को कौन-कौन से चरण से गुजरना पड़ेगा। अच्छा सेंटर पर कुछ दस्तावेजों को लेकर जाना अनिवार्य है और कुछ वस्तुएं भी प्रतिबंधित है। इसके अलावा और भी कई तरह के वेरिफिकेशन होंगे तो परीक्षा में शामिल होने से पहले उम्मीदवारों को इन चीजों के बारे में जानकारी जरूर पता कर लेना चाहिए ताकि परीक्षा केंद्र पर कोई दिक्कत ना आए।

RRB Group D की परीक्षा 27 नवंबर 2025 से 16 जनवरी 2025 तक आयोजित होने वाली है इस परीक्षा में भाग लेने वाले परीक्षार्थियों की संख्या 1 करोड़ से अधिक हो सकते हैं, रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2025 के लिए एक करोड़ 8 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, अब सभी अभ्यर्थी परीक्षा के प्रवेश पत्र का इंतजार कर रहे हैं।

Railway Group D की परीक्षा केंद्र पर पहुंचने से पहले 

परीक्षा केंद्र पर पहुंचने से पहले सभी उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड और एडमिट कार्ड से संबंधित वैलिड फोटो पहचान पत्र यानी आधार कार्ड जैसे डॉक्यूमेंट को रखना जरूरी है परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग टाइम से 1 घंटे पहले पहुंचने का आदेश है।

Railway Group D सेंटर पहुँचने पर क्या-क्या होगा?

परीक्षा केंद्र पर पहुंचने पर एंट्री के समय सबसे पहले दस्तावेज की जांच होगी जिसमें मुख्य रूप से एडमिट कार्ड और आधार कार्ड या वैलिड आईडी प्रूफ मांगा जाएगा। इसके बाद फोटो भी मैच किया जाएगा। मेटल डिटेक्टर से जांच होगी और शूज सॉक्स भी केंद्र पर चेक किए जाएंगे।

बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन होगा

परीक्षा केंद्र पर सबसे जरूरी स्टेप बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन होगा। ऐसे ही परीक्षा केंद्र में उम्मीदवार एंट्री लेते हैं तो सिक्योरिटी चेक होने के बाद उम्मीदवारों का बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन होगा जिसमें परीक्षार्थियों का फिंगरप्रिंट लिया जाएगा और फोटो कैप्चर होगा उसके साथ ही साथ आधार बेस्ट कुछ वेरिफिकेशन भी होंगे और आइडेंटिटी मैच करने का प्रयास किया जाएगा।

कंप्यूटर लॉगिन के समय क्या होगा

उसके बाद सभी उम्मीदवार कंप्यूटर खोलेंगे और कंप्यूटर खोलने पर आपका नाम फोटो रोल नंबर भाषा और परीक्षा का समय दिखेगा और साथ में वहां पर इंस्ट्रक्शन पेज भी मिलेंगे जहां पर परीक्षा शुरू होने से पहले आपको 10 से 15 मिनट तक परीक्षा से संबंधित इंस्ट्रक्शन और क्वेश्चन पेपर पढ़ने के लिए समय मिलेगा।

शिक्षा केंद्र पर इन चीजों को ले जाएं

आदेश के अनुसार पेन पेंसिल की कोई जरूरत नहीं है। ऑन स्क्रीन इनपुट होगा ब्लैक पेपर भी आपको मिलेगा और वॉटर फैसिलिटी भी बाहर उपलब्ध होंगे। परीक्षा केंद्र पर आपको मोबाइल, बैटरी, चार्ज, हैंडबैग, कैमरा, पावर बैंक, किताबें, नोट्स तथा इलेक्ट्रॉनिक घड़ी को नहीं ले जाना है।

100 अंकों की होगी परीक्षा

रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा कल 100 अंकों की होगी। इस परीक्षा को ऑनलाइन माध्यम से कंप्यूटर पर आयोजित किया जाएगा कुल प्रश्नों की संख्या 100 होंगे। परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र को हल करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा।  PWD उम्मीदवारों को 120 मिनट का समय दिया जाएगा। इसके अलावे प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.33 अंक की नकारात्मक अंकन भी होगी। परीक्षा में गणित से 25 प्रश्न, सामान बुद्धिमत्ता एवं तर्क शक्ति से 30 प्रश्न, सामान विज्ञान से 25 प्रश्न और सामान जागरूकता एवं करंट अफेयर से 20 प्रश्न पूछे जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: RRB Group D Exam 2025 Date: रेलवे ग्रुप डी का नया परीक्षा तिथि जारी, फैसला स्टूडेंट के पक्ष में

परीक्षा में पास होने के लिए न्यूनतम प्रतिशत अंक

इस परीक्षा में पास होने के लिए जनरल उम्मीदवारों को 40%, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 40%, ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर उम्मीदवारों के लिए 30%, अनुसूचित जाति के लिए 30% और अनुसूचित जनजाति के लिए 30% न्यूनतम पासिंग अंक है।

इसे भी पढ़ें: RRB Group D syllabus​ : रेलवे ग्रुप डी का नया Syllabus जारी, 27 नवंबर से परीक्षा शुरू