शुक्रवार, दिसम्बर 5, 2025
होमLatest JobUP Home Guard Recruitment 2025 : यूपी होमगार्ड के 41424 वैकेंसी, 10वीं...

UP Home Guard Recruitment 2025 : यूपी होमगार्ड के 41424 वैकेंसी, 10वीं पास जल्दी आवेदन करें, आवेदन अंतिम तिथि 17 दिसंबर

UP Home Guard Recruitment 2025 : उत्तर प्रदेश में 10वीं पास पर होमगार्ड के 41424 वैकेंसी निकली है। इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 17 दिसंबर 2025 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के ऑफिसियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और ऊपरी आयु सीमा 33 वर्ष है। आरक्षण के नियमों को अनुसार आयु सीमा में छूट दिया जाएगा। अनारक्षित वर्गों के लिए आवेदन शुल्क ₹400 और आरक्षित वर्गों के लिए आवेदन शुल्क ₹300 रखा गया है, बाकी इस लेख में विस्तार से जानकारी साझा किया गया है।

UP Home Guard Recruitment 2025 : 10वीं पास युवाओं के लिए उत्तर प्रदेश में होमगार्ड के 41424 पदों पर नई भर्ती को लेकर अधिसूचना 18 नवंबर 2025 को जारी किया गया है। इस अधिसूचना के अनुसार कक्षा 10वीं पासउम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर पाएंगे। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को इसकी योग्यता को पूरा करना होगा। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 18 नवंबर 2025 से 17 दिसंबर 2025 तक निर्धारित है। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन की आखिरी तिथि से पहले आवेदन करने के लिए ऑफिशल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर कर सकते हैं। 

उत्तर प्रदेश होमगार्ड में 41424 पदों पर नई भर्ती

एक लंबे इंतजार के बाद  उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) के द्वारा पूरे राज्य में होमगार्ड की बड़ी संख्या में भर्ती को लेकर अधिसूचना जारी किया है। इस अधिसूचना के अनुसार होमगार्ड के 41424 पदों को भरा जाएगा। अभ्यर्थियों के लिए यह एक बहुत ही बड़ा अवसर है, सरकारी सिस्टम के साथ जुड़कर कानूनी सुरक्षा व्यवस्था और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में काम करने के लिए इस भर्ती को निकाला गया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 18 नवंबर 2025 से ही शुरू हो गया है। 

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

यूपी होमगार्ड के इस नई भर्ती के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से कक्षा 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन करने योग्य है। आवेदन के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 33 वर्ष है। सरकारी नियमानुसार आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट दिया जाएगा। जिन उम्मीदवारों का जन्म 1 जुलाई 1995 के बाद और 1 जुलाई 2007 से पहले हुआ है, वह इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

आवेदकों के लिए आवश्यक शर्तें

उत्तर प्रदेशपुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड मेंहोमगार्ड भर्ती लिए कुछ महत्वपूर्ण शर्तें भी जारी किया है। जिस जिला में होमगार्ड की भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उम्मीदवारों इस जिले के स्थाई निवासी होना चाहिए, ताकि वह भर्ती के बाद स्थानीय भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक हालत को बेहतर तरीके से समझते हुए पुलिस और प्रशासन की मदद कर पाए। 

आवेदन शुल्क

यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिएआवेदन शुल्क ₹400 है जबकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹300 रखा गया है। आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंगका उपयोग करके किया जा सकता है। 

यूपी होमगार्ड के लिए आवेदन के स्टेप

यूपी होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु पहले उम्मीदवारों कोउत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना को ध्यान पूर्वक पादना होगा। उसके बाद आवेदन के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा। 

  1. सबसे पहले यूपी बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं। 
  2. होम पेज पर दिए गए UP Home Guard Recruitment 2025 पर लिंक पर क्लिक करें। 
  3. आगे रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। 
  4. फिर एप्लीकेशन फॉर्म को भरें। 
  5. दस्तावेजों को अपलोड करें। 
  6. अपने श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें। 
  7. और सबसे आखरी में आवेदन के रेपिस्ट को डाउनलोड करके भविष्य के लिए रखें। 

होमगार्ड भर्ती चयन प्रक्रिया

यूपी होमगार्ड भर्ती लिए इस बार सबसे पहले ऑफलाइन लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा में कुल 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे। हर प्रश्न में चार विकल्प होंगे। यह परीक्षा कल 100 अंकों की होगी। परीक्षा में ओएमआर उत्तर पुस्तिका दिया जाएगा। यूपी होमगार्ड भर्ती नोटिफिकेशन में होमगार्ड के सिलेबस और नेगेटिव मार्किंग व्यवस्था तथा अन्य नियमों को विस्तृत रूप से बता दिया गया है। आवेदन से पहले पढ़कर समझ सकते हैं। 

UP Home Guard Recruitment 2025 [41424 Posts] Apply Online

Sam Curran
Sam Curranhttps://shikshabihar.in
Sam Curran एक अनुभवी एजुकेशन ब्लॉगर हैं, जो पिछले 5 वर्षों से शिक्षा से जुड़ी जानकारी, परीक्षा अपडेट, सरकारी नौकरियों और स्टूडेंट्स के लिए उपयोगी गाइड साझा करते हैं। उनका उद्देश्य छात्रों तक सही और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है ताकि वे अपने करियर में आगे बढ़ सकें।