SSC GD Online Form 2026 : एसएससी जीडी के लिए आवेदन शुरू, 10वीं पास 31 दिसंबर तक करें आवेदन

SSC GD Online Form 2026

SSC GD Online Form 2026 : कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी जीडी कांस्टेबल के लिए आवेदन प्रक्रिया अपने ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दिया है। इस भर्ती के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष है। 2026 की भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। इस भर्ती अभियान के तहत एसएससी जीडी कांस्टेबल के 25487 पदों को भरा जाएगा। इस लेख में आपको पूरी अपडेट विस्तार से बताई गई है और साथ ही साथ जारी किए गए अधिसूचना पीडीएफ और आवेदन के डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करा दिए गए हैं।

SSC GD Online Form 2026

एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दिया गया है। 10वीं पास युवा इस भर्ती के लिए आवेदन फार्म 31 दिसंबर 2025 तक भर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत एसएससी जीडी कांस्टेबल के 25487 पदों को भरा जाएगा जिसमे BSF, CISF, ITBP, CRPF, NCB, SSF, Assam Rifles इत्यादि पद सम्मिलित है।

SSC GD 2026 रिक्त पदों का विवरण

BSF (Border Security Force) 616
CISF (Central Industrial Security Force) 14595
CRPF (Central Reserve Police Force) 5490
ITBP (Indo-Tibetan Border Police) 1293
SSB (Sashastra Seema Bal) 1764
SSF (Secretariat Security Force) 23
Assam Rifles 1706
Total 25487

शैक्षणिक योग्यता

एसएससी जीडी आवेदन फार्म 2026 को भरने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं पास है। 10वीं पास युवा जो डिफेंस में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनके पास यह बहुत ही बड़ा ऑप्शन है। इस मौके को हाथ से न जाने दे और आवेदन की अंतिम तिथि से पहले आवेदन फॉर्म जरूर भरें।

आयु सीमा

जारी किए गए अधिसूचना के मुताबिक एसएससी जीडी कांस्टेबल के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष है और अधिकतम आयु सीमा 23 वर्ष है सरकारी नियमानुसार आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट दिया जाता है। ज्यादा जानकारी के लिए आयोग के द्वारा जारी किए गए अधिसूचना पीडीएफ को उम्मीदवार डाउनलोड करके पढ़ सकते हैं।

एसएससी जीडी 2026 आवेदन शुल्क

आरक्षित वर्ग जैसे एससी, एसटी तथा महिला के लिए आवेदन निशुल्क है। जबकि जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी जैसे अनारक्षित वर्गों के लिए आवेदन शुल्क ₹100 निश्चित है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से डेबिट कार्ड क्रेडिट कार्ड इंटरनेट बैंकिंग से किया जा सकता है।

SSC GD Online Form 2026 आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • 10वीं का सर्टिफिकेट/मार्कशीट (DOB प्रूफ)
  • पासपोर्ट साइज फोटो (हाल की)
  • सिग्नेचर (स्कैन)
  • मोबाइल नंबर व ईमेल ID
  • जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC–NCL हो तो)
  • डोमिसाइल प्रमाण पत्र (कुछ राज्यों के लिए ज़रूरी)
  • EWS सर्टिफिकेट (यदि लागू)
  • ID Proof (PAN/Voter ID/Driving License – जरूरत पड़ने पर)

SSC GD Online Form 2026 : एसएससी जीडी के लिए आवेदन कैसे करें?

आवेदन करने के लिए निम्नलिखित स्टेप को फॉलो करें —

  1. SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं (ssc.gov.in)।
  2. नया रजिस्ट्रेशन करें या लॉगिन करें।
  3. GD Constable आवेदन फॉर्म भरें (व्यक्तिगत व शैक्षणिक जानकारी)।
  4. दस्तावेज़ अपलोड करें (फोटो, सिग्नेचर आदि)।
  5. फीस का भुगतान करें (यदि लागू हो)।
  6. फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट आउट निकालें।

एसएससी जीडी 2026 महत्वपूर्ण तिथियां

इवेंट्स तिथियां
अधिसूचना जारी (Notification release) 01 दिसम्बर 2025
ऑनलाइन आवेदन शुरू 01 दिसम्बर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर 2025
फीस भुगतान की अंतिम तिथि 1 जनवरी 2026
आवेदन सुधार (Correction window) 8 – 10 जनवरी 2026
CBT परीक्षा (अनुमानित) फरवरी – अप्रैल 2026

परीक्षा पैटर्न

एसएससी जीडी कांस्टेबल की परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किया जाता है। इस परीक्षा में कुल 80 प्रश्न पूछे जाते हैं। परीक्षा 160 अंकों का होता है। परीक्षा के लिए 60 मिनट यानी 1 घंटे का समय दिया जाता है। परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रत्येक प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप के होते हैं। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.50 अंक की नकारात्मक अंकन और प्रत्येक सही उत्तर के लिए दो अंक जोड़े जाते हैं। इस परीक्षा में मुख्य रूप से चार विषय सामान बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति से 20 प्रश्न, सामान्य ज्ञान व सामान जागरूकता से 20 प्रश्न, प्राथमिक गणित से 20 प्रश्न और अंग्रेजी या हिंदी से 20 प्रश्न पूछे जाते हैं। 

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया निम्नलिखित 6 चरणों पर आधारित है—

  1. Computer-Based Test (CBT)
  2. Physical Efficiency Test (PET)
  3. Physical Standard Test (PST)
  4. Medical Examination (DME / RME)
  5. Document Verification (DV)
  6. Final Merit / Selection

शारीरिक मापदंड

नई अधिसूचना के अनुसार समान वर्ग के पुरुष की ऊंचाई 170 सेमी और चेस्ट बिना फुलाये 80 सेमी और 85 सेंटीमीटर फुल कर होना चाहिए। वहीं महिला उम्मीदवारों की हाइट 157 सेमी होना चाहिए। आरक्षित वर्गों को शारीरिक मापदंड में नियमानुसार छूट दिया जाता है।

एसएससी जीडी का दौड़

एसएससी जीडी कांस्टेबल में पुरुष उम्मीदवार को 5 किलोमीटर का दौड़ 24 मिनट में एवं महिलाओं उम्मीदवारों को 1.6 कम का दौड़ 8.5 मिनट में पूरा करना होता है। लद्दाख क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए नियम अलग है।

SSC GD Online Form 2026 Notification PDF

एसएससी जीडी कांस्टेबल ऑनलाइन फॉर्म भरने से पहले आयोग द्वारा जारी किए गए अधिसूचना पीडीएफ को पढ़ें। नीचे अधिसूचना पीडीएफ का लिंक तथा आवेदक के लिए डायरेक्ट लिंक दे दिया गया है। एसएससी जीडी से संबंधित समाचार पाने के लिए हमें व्हाट्सएप पर भी आप फॉलो कर सकते हैं।

SSC GD Online Form 2026 Notification PDF

SSC GD Online Form 2026 Direct Link

10 जनवरी तक आवेदन में होगा सुधार

एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 के लिए करेक्शन विंडो 8 से 10 जनवरी 2026 तक खोला जाएगा। वैसे उम्मीदवार जो अपने आवेदन फार्म को एडिट करना चाहते हैं। उनको 10 जनवरी 2026 तक आवेदन फार्म को एडिट करने का मौका है। पहली बार आवेदन फॉर्म एडिट करने पर ₹200 का शुल्क और दूसरी बार आवेदन फॉर्म एडिट करने पर ₹500 का शुल्क भुगतान करना होगा।

इसे भी पढ़ें…

SSC GD Constable Vacancy 2026 – Vacancies, Qualification, Application, Selection Process, Exam Pattern, Syllabus

SSC GD Exam Date 2026 : Exam Schedule & Shift Timing, Admit Card