RRB Group D syllabus : रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से रेलवे ग्रुप डी का नया सिलेबस जारी कर दिया गया है। रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा 27 नवंबर 2025 से शुरू होने वाली है। परीक्षा में शामिल होने जा रहे सभी परीक्षार्थी RRB Group D New syllabus को एक बार जरूर देख लें। रेलवे ग्रुप डी परीक्षा 2025 में सामान्य विज्ञान से 25 प्रश्न, गणित से 25 प्रश्न, समान बुद्धिमत्ता एवं तर्क से 30 प्रश्न तथा सामान्य जागरूकता और समसामयिक मामलों से 20 प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित होते हैं। गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक कांटे जाते हैं।
RRB Group D syllabus जारी
RRB Group D syllabus को बहुत पहले ही जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने से पहले सभी परीक्षार्थियों को नए सिलेबस को देख लेना चाहिए। रेलवे ग्रुप डी की तैयारी करने में अगर सिलेबस से कोई टॉपिक छूट गया हो तो 1 से 2 दिन के अंदर उन टॉपिक को पढ़ ले। ग्रुप डी की परीक्षा में इस बार कंपटीशन बहुत अधिक रहेगी इसलिए स्मार्ट तरीके से परीक्षा की तैयारी बहुत जरूरी है। RRB Group D New syllabus में मुख्य रूप से चार विषय गणित, सामान्य विज्ञान, समान बुद्धिमत्ता एवं तर्क तथा सामान्य जागरूकता और समसामयिक मामलों है। परीक्षा में शामिल होने से पहले केवल सिलेबस ही नहीं परीक्षा पैटर्न को भी जान लेना चाहिए
प्रत्येक विषय से पूछे जाने वाले प्रश्नों की संख्या
गणित (Mathematics) – 25 प्रश्न
सामान्य विज्ञान (General Science) – 25 प्रश्न
सामान्य बुद्धि एवं तर्क – 30 प्रश्न
सामान्य जागरूकता और समसामयिक मामलों – प्रश्न
RRB Group D New syllabus: गणित
रेलवे ग्रुप डी परीक्षा 2025 के लिए गणित के महत्वपूर्ण टॉपिक
- संख्या पद्धति
- दशमलव
- भिन्न
- लघुगुणक और महागुणक
- अनुपात एवं समानुपात
- प्रतिशत
- मापन
- समय, वेग और दूरी
- समय और कार्य
- सरल और चक्रवृद्धि ब्याज
- लाभ और हानि
- बीजगणित
- ज्यामिति
- त्रिकोणमिति
- मूलभूत सांख्यिकी
- Square Root
- Age Calculations
- Calendar & Clock
- Pipes & Cistern
RRB Group D New syllabus: सामान्य विज्ञान
RRB Group D के लिए विज्ञान के महत्वपूर्ण टॉपिक —
Physics (भौतिकी)
- गति
- वेग, चाल व त्वरण
- न्यूटन के गति के नियम
- कार्य, ऊर्जा व शक्ति
- गुरुत्वाकर्षण
- द्रव यांत्रिकी – उछाल, घनत्व, दाब
- ऊष्मा और तापमान
- ऊष्मागतिकी के नियम
- प्रकाश
- ध्वनि
- बिजली
- चुंबकत्व
- सरल परिपथ
Chemistry (रसायन विज्ञान)
- पदार्थ की प्रकृति
- परमाणु संरचना
- तत्व, मिश्रण, यौगिक
- रासायनिक अभिक्रियाएँ
- अम्ल, क्षार, लवण
- धातु एवं अधातु
- क्षारीय पृथ्वी धातुएँ – सामान्य ज्ञान
- जंग, मिश्रधातु
- जल का रसायन
- ईंधन
- उष्माक्षेपी/उष्माशोषी अभिक्रियाएँ
- रासायनिक बंध
- आवर्त सारणी का मूल परिचय
Biology (जीव विज्ञान)
- कोशिका – संरचना व प्रकार
- मानव शरीर की महत्वपूर्ण प्रणालियाँ
- पोषण
- प्रकाश संश्लेषण
- जीवों का वर्गीकरण
- पौधों एवं जानवरों में वृद्धि
- रोग एवं उनके प्रकार
- बैक्टीरिया, वायरस, फंगस
- टीकाकरण
- पर्यावरण
- खाद्य श्रृंखला व खाद्य जाल
- जैव विविधता
- आनुवंशिकी के मूल सिद्धांत
RRB Group D New syllabus: सामान्य बुद्धि एवं तर्क
ग्रुप डी परीक्षा 2025 के लिए सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्क के महत्वपूर्ण टॉपिक —
- समानताएं
- कोडिंग और डिकोडिंग
- संख्या और वर्ण श्रंखला
- गणितीय क्रियाएँ
- संबंध
- सिलोजिज्म
- वेन आरेख
- निर्णय लेना
- पहेलियाँ
- डेटा पर्याप्तता
- वाख्य – तर्क / धारणाएँ / निष्कर्ष
RRB Group D New syllabus: सामान्य जागरूकता और समसामयिक मामलों
सामान्य जागरूकता और समसामयिक मामलों के महत्वपूर्ण टॉपिक
- राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाएँ (Current Affairs)
- इतिहास (History) और स्वतंत्रता संग्राम (India) (कुछ स्रोत)
- भौगोलिक ज्ञान (Geography)
- भारतीय राजनीति (Indian Polity) / संविधान / शासन प्रणाली
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी अपडेट्स
- खेल, संस्कृति, प्रमुख व्यक्तित्व
- अर्थव्यवस्था (Economy)
रेलवे ग्रुप डी का परीक्षा पैटर्न
रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटे जाएंगे और प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक जोड़े जाएंगे। परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से आयोजित होगा। इस परीक्षा में पास होने के बाद आगे की चयन प्रक्रिया में उम्मीदवार भाग ले पाएंगे। डीबीटी में मार्क्स नॉर्मलाइजेशन की पद्धति अपनाई जाएगी।
इसे भी पढ़ें: RRB NTPC Recruitment 2025 : Railway NTPC 5810 वैकेंसी के लिए आवेदन की लास्ट डेट, यहां देखें ऑफिशियल खबर
ग्रुप डी की चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) और शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) के आधार पर होगा। कुल रिक्त पदों की संख्या के तीन गुना परीक्षार्थियों को शारीरिक दस्त परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
CBT में पास होने के लिए न्यूनतम अंक
जनरल (UR) – 40 %
EWS – 40%
OBC (NCL) – 30%
SC – 30%
ST – 30%





