शुक्रवार, दिसम्बर 5, 2025
होमRRB Group DRRB Group D Admit Card 2025 Out: आरआरबी ग्रुप डी का एडमिट...

RRB Group D Admit Card 2025 Out: आरआरबी ग्रुप डी का एडमिट कार्ड जारी, rrbcdg.gov.in पर जाकर तुरंत करें डाउनलोड

RRB Group D Admit Card 2025 Out: रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप डी का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। ग्रुप डी की परीक्षा 27 नवंबर 2025 से 16 जनवरी 2025 तक आयोजित किया जा रहा है। इस परीक्षा के तहत कुल 32438 पदों को भरा जाएगा। इस परीक्षा में पास होने वाले परीक्षार्थियों को PET के लिए बुलाया जाएगा।

RRB Group D Admit Card 2025 Out: रेलवे भर्ती बोर्ड ने रेलवे ग्रुप डी के एडमिट कार्ड को जारी कर दिया है। रेलवे ग्रुप डी के परीक्षा 27 नवंबर 2025 से शुरू होने जा रही है। ऐसे में सभी परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी रेलवे भर्ती बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डायरेक्ट लिंक का उपयोग करके अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए इस लेख में महत्वपूर्ण स्टेप बताए गए हैं।

आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2025 जारी

रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2025 के तहत ग्रुप डी के कुल 32438 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए परीक्षा का आयोजन 27 नवंबर 2025 से होना है। रेलवे बोर्ड ने इसका एडमिट कार्ड अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है। सभी उम्मीदवार जहां से आवेदन किए हैं, उस वेबसाइट पर जाकर डायरेक्ट लिंक के माध्यम से आरआरबी ग्रुप डी के एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र पर प्रवेश की अनुमति नहीं है। एडमिट कार्ड के साथ-साथ सभी उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर संबंधित फोटो पहचान पत्र लेकर जाना अनिवार्य है।

RRB Group D Admit Card 2025 Download Direct Link

RRB Group D Admit Card 2025 : आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के चरण

  1. रेलवे के आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाना होगा।
  2. इस वेबसाइट के होम पेज पर एडमिट कार्ड का लिंक मिल जाएगा।
  3. उसे लिंक पर क्लिक करें, एक नया पेज खुलेगा।
  4. इस पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
  5. आपके स्क्रीन पर एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा।
  6. एडमिट कार्ड को डाउनलोड करके प्रिंट करवा लें।
  7. कम से कम परीक्षा के लिए दो एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।

रेलवे ग्रुप डी चयन प्रक्रिया

रेलवे ग्रुप डी की चयन प्रक्रिया के अनुसार पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इस परीक्षा में कुल रिक्त पदों की संख्या के तीन गुना परीक्षार्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए बुलाया जाएगा और उसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल वेरिफिकेशन होंगे और अंतिम में मेरिट सूची बनाया जाएगा।

रेलवे ग्रुप डी के परीक्षा का पैटर्न

रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा 90 मिनट का होगा। इसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। सामान्य विज्ञान और गणित से 25-25 प्रश्न पूछे जाएंगे और जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग से 30 प्रश्न तथा जनरल अवेयरनेस व करंट अफेयर से 20 प्रश्न पूछा जाएगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटा जाएगा। इस परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे। डीबीटी में मार्क्स नॉर्मलाइजेशन की पद्धति अपनाई जाएगी।

ग्रुप डी के रिक्त पदों के नाम

रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2025 के तहत ग्रुप डी में असिस्टेंट टीआरडी, असिस्टेंट (एस एंड टी), असिस्टेंट ब्रिज, सहायक (वर्कशॉप), असिस्टेंट कैरिज और वैगन,  असिस्टेंट लोको शेड (इलेक्ट्रिकल), असिस्टेंट ऑपरेशन (इलेक्ट्रिकल), असिस्टेंट लोको शेड (डीजल), असिस्टेंट पी.वे, असिस्टेंट टीएल और एसी (वर्कशॉप),  असिस्टेंट ट्रैक मशीन, पॉइंट्समैन बी ट्रैकमेंटेनर-IV, असिस्टेंट टीएल और एसी के पदों को भरा जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: RRB Group D परीक्षा 2025 में एग्जाम सेंटर पर क्या-क्या होगा, परीक्षा देने वाले सभी पढ़ें।

Sam Curran
Sam Curranhttps://shikshabihar.in
Sam Curran एक अनुभवी एजुकेशन ब्लॉगर हैं, जो पिछले 5 वर्षों से शिक्षा से जुड़ी जानकारी, परीक्षा अपडेट, सरकारी नौकरियों और स्टूडेंट्स के लिए उपयोगी गाइड साझा करते हैं। उनका उद्देश्य छात्रों तक सही और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है ताकि वे अपने करियर में आगे बढ़ सकें।