बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट सत्र 2025-27 के लिए रजिस्ट्रेशन 9 अक्टूबर 2025 तक, 11वीं कक्षा में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट सत्र 2025-27 के लिए रजिस्ट्रेशन 9 अक्टूबर 2025 तक, 11वीं कक्षा में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर

बिहार बोर्ड ने 11वीं कक्षा में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं के लिएइंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने की तिथि को बढ़ा दिया है। अब इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा सत्र 2025-27 के लिए रजिस्ट्रेशन 9 अक्टूबर 2025 तक भरे जाएंगे। इससे पहले बिहार बोर्ड नेरजिस्ट्रेशन के लिए 25 सितंबर 2025 तक ही समय दिया था। 

शिक्षण संस्थानों के प्रधान के द्वारा 11वीं कक्षा के छूटे हुए विद्यार्थियों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के ऑफिशल पोर्टल seniorsecondary.biharboardonline.com के माध्यम से भर सकते हैं।

छूटे हुए अभ्यर्थियों का रजिस्ट्रेशन 9 अक्टूबर तक भरा जाएगा

बिहार बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2025-27 के लिए आयोजित की जाने वाली इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा को लेकर बड़ी अपडेट साझा किया है। फरवरी 2027 में होने वाली परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की आ टीम तिथि 25 सितंबर 2025 से बढ़कर 9 अक्टूबर 2025 तक कर दिया गया है।

यदि आप कक्षा 11वीं में पढ़ रहे हैं और 2027 इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा आपको देना है तो आपको यह रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना जरूरी है। रजिस्ट्रेशन से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए बिहार बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर विकसित करना होगा।

12 सितंबर से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हुई थी

बिहार बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2025-27 के लिए इंटरमीडिएट के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 12 सितंबर 2025 से शुरू किया गया था। शुरुआत में बोर्ड की तरफ से रजिस्ट्रेशन 12 सितंबर 2025 से 25 सितंबर 2025 तक भरे जाने की जानकारी दिया था और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 21 सितंबर 2025 तक दिया था।

लेकिन अब रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने की तिथि 9 अक्टूबर 2025 तक कर दिया गया है। बिहार बोर्ड का यह निर्णय कक्षा 11वीं में पढ़ रहे परीक्षार्थियों के लिए बहुत ही जरूरी है चुकी जिन विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन छूट गया है, वह 2027 की बोर्ड परीक्षा में उपस्थित नहीं हो पाएंगे। इसलिए रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ा दिया है ताकि छूते हुए विद्यार्थियों का भी रजिस्ट्रेशन आसानी से हो।

Read Also: बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा फॉर्म भरने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी

फरवरी 2027 इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा

इस रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को फरवरी 2017 की इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। हर साल इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा का आयोजन फरवरी के महीने में ही किया जाता है।

रजिस्ट्रेशन होने के बाद सभी रजिस्ट्रेशन करने वाले छात्र-छात्राओं के डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड ऑफिशल पोर्टल पर जारी किए जाएंगे। इन डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में सभी विद्यार्थी अपने विवरण को चेक करेंगे और किसी भी त्रुटि होने पर उसका प्रिंट निकलवा कर अपने गार्जियन और खुद का सिग्नेचर करके स्कूल के प्रधान के पास जमा करना होगा।

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 से संबंधित ज्यादा अपडेट पाने के लिए Biharboardonline.com ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर पता कर सकते हैं। क्या हमारे वेबसाइट shikshabihar.in के साथ जुड़ सकते हैं।

Read Also: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं सत्र 2025-26 वार्षिक परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन से वंचित विद्यार्थियों के पास 4 अक्टूबर 2025 तक मौका

Exit mobile version