रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से आरआरबी जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2025 से बढ़कर अब 10 दिसंबर 2025 तक कर दिया गया है। आरआरबी जूनियर इंजीनियर रिक्रूटमेंट 2025 के लिए अधिसूचना 31 अक्टूबर 2025 को जारी किया गया था। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि 30 अक्टूबर 2025 से 30 नवंबर 2025 तक तय की गई थी।
इस भर्ती अभियान के तहत रेलवे में जूनियर इंजीनियर के 2585 पदों पर भर्ती किया जाएगा पिछले साल जूनियर इंजीनियर के 7951 पदों पर भर्ती आई थी इस बार काफी कम वैकेंसी निकली है। पिछले साल की तरह इस साल आयु सीमा में 3 साल छूट नहीं दिया जाएगा पिछली बार अधिकतम आयु सीमा छत्तीसगढ़ थी लेकिन इस बार 33 वर्ष है।
RRB JEE कैटिगरी वाइज वैकेंसी डिटेल
रेलवे में जूनियर इंजीनियर के कुल 2585 पदों पर अधिसूचना जारी हुआ है। इस अधिसूचना के अनुसार समान वर्ग के लिए 1096 पोस्ट, अनुसूचित जाति के लिए 410 पोस्ट, अनुसूचित जनजाति के लिए 210 पोस्ट, अन्य पिछड़ा वर्ग के 615 पोस्ट और विकलांग उम्मीदवारों के लिए 244 पोस्ट आरक्षित है।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
रेलवे में जूनियर इंजीनियर के पदों के लिए आवेदन करने हेतु किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से सिविल मैकेनिक इलेक्ट्रॉनिक इलेक्ट्रिक टेलीकम्युनिकेशन में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए, JE (IT), केमिकल एंड मेंटल एलर्जी असिस्टेंट के पदों के लिए विशेष शैक्षणिक योग्यता की आवश्यकता होगी।
आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 33 वर्ष है अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में 5 वर्ष और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन फर्स्ट स्टेज सीबीटी, सेकंड स्टेज सीबीटी, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर होगी। डीबीटी में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटा जाएगा सीबीटी 1 परीक्षा में कल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और परीक्षा के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा, वही सीबीटी 2 परीक्षा में 150 प्रश्न होंगे और परीक्षा के लिए 120 मिनट समय दिया जाएगा।
आवेदन शुल्क
समान वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹500 है, इसमें से ₹400 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने पर लौटा दिया जाएगा। आरक्षित वर्ग जैसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला, शारीरिक रूप से सक्त, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, पूर्व सैनिक के लिए आवेदन शुल्क लड़ाई ₹100 है। इन अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने पर पूरी आवेदन शुल्क राशि वापस कर दी जाएगी।
आवेदन फार्म सुधार तिथि
आरआरबी जूनियर इंजीनियर भर्ती 2025 के लिए आवेदन सुधार विंडो 13 दिसंबर 2025 से 22 दिसंबर 2025 तक ओपन रहेगा। जिन अभ्यर्थियों को आवेदन फॉर्म भरते समय कोई त्रुटि या गलती हो गई है। उनका आवेदन में दी गई डिटेल्स को सुधार करने हेतु एक मौका दिया जाएगा। इस मौके के बाद आवेदन डिटेल में कोई सुधार नहीं हो पाएगा।
इच्छुक अभ्यर्थी जल्दी आवेदन करें
आरआरबी जूनियर इंजीनियर भर्ती 2025 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2025 तक थी लेकिन अब बढ़कर 10 दिसंबर कर देने के कारण छूटे हुए अभ्यर्थियों को आवेदन करने का मौका मिल गया है। यदि आप भी जूनियर इंजीनियर की तैयारी कर रहे हैं तो आपको इस भर्ती अभियान में जरूर भाग लेना चाहिए। रेलवे के ऑफिसियल वेबसाइट rrbapply.gov.in के माध्यम से आवेदन फॉर्म भरा जा रहा है।





