स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OPPO के द्वारा Oppo Reno 15 Series को भारत और ग्लोबल मार्केट में बहुत जल्द ही लॉन्च होने जा रहा है। इस बार Oppo कंपनी की ओर से इस सीरीज में कई नई चीज आ सकती है। विभिन्न सूत्रों के अनुसार शिक्षा बिहार को मिली जानकारी के अनुसार ओप्पो रेनो 15 सीरीज में Oppo Reno 15, Reno 15 Pro तथा OPPO Reno15 Pro Mini मॉडल शामिल है।
आपको बता दे की चीन में पहले ही ओप्पो रेनो 15 और रेनो 15 प्रो को लॉन्च किया गया है। लेकिन इस बार रेनो 15 सीरीज में कंपैक्ट स्मार्टफोन ओप्पो रेनो 15 प्रो मिनी को भारत में लॉन्च किया जा सकता है।
Oppo Reno 15 Series का डिटेल्स
ओप्पो रेनो 15 ( OPPO Upcoming Mobile) के कंपैक्ट स्मार्टफोन OPPO Reno15 Pro Mini रिपोर्ट के मुताबिक, चीन में लॉन्च नहीं किया है। लगता है, इस मॉडल को चुनिंदा मार्केट यानी भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इस सीरीज के डिटेल्स के अनुसार OPPO रेनो 15 और रेनो 15 प्रो स्मार्टफोन को चीन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8450 के दमदार ऑक्टा कोर प्रोसेसर और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया गया है।
ऐसा कहा जा रहा है कि भारत में ओप्पो रेनो सीरीज को स्नैपड्रैगन 7 जेनरेशन 4 ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा, इसमें भी 80 वाट के चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6500mAh की बैटरी दी जाएगी। कैमरा सेटअप में इस स्मार्टफोन सीरीज में एक मॉडल 50MP टेलीफ़ोटो कैमरा लेंस के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है।

ओप्पो रेनो 15 सीरीज का यह तीनों मॉडल उन यूजर्स के लिए काफी खास होगा जो मिडिल रेंज में प्रीमियम डिजाइन, दमदार फीचर और लाजवाब कैमरा वाला स्मार्टफोन को पसंद करते हैं।
ओप्पो रेनो सीरीज का कंपैक्ट मॉडल ओप्पो रेनो 15 प्रो मिनी स्मार्टफोन उन लोगों के लिए खास होगा जो कंपैक्ट साइज में प्रीमियम फीचर और शानदार लुक वाले स्मार्टफोन पसंद करते हैं।
Oppo Reno 15 Series की कीमत और लांच होने की तिथि
ओप्पो रेनो सीरीज को सबसे पहले चीन में नवंबर 2025 में लॉन्च किया गया था, लेकिन एक पर पारस गुगलानी के ट्वीट के अनुसार दावा किया जा रहा है कि ओप्पो रेनो 15 सीरीज भारत और ग्लोबल मार्केट में 8 जनवरी 2026 को लॉन्च होगा।
स्मार्टफोन के लांच होने की इवेंट दोपहर के 12:00 शुरू हो सकता है। इस स्मार्टफोन सीरीज के ओप्पो रेनो 15 की कीमत 50000 रुपये से नीचे होगी, जबकि रेनो 15 प्रो की कीमत 50000 रुपये से ज्यादा होने की उम्मीद है। हालांकि ओप्पो रेनो सीरीज का कंपैक्ट मॉडल ओप्पो रेनो 15 प्रो मिनी 40000 रुपये से काम में लॉन्च हो सकता है।

ओप्पो रेनो 15 सीरीज के प्राइमरी मॉडल 8GB रैम के साथ लांच किया जाएगा, 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज तथा 512GB स्टोरेज मिल सकता है। वहीं इसमें 12GB रैम के साथ 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट भी उपलब्ध होंगे।
ओप्पो रेनो 15 प्रो कोकोआ ब्राउन, सनसेट गोल्ड कलर एवं रेनो 15 प्रो मिनी को कोकोआ ब्राउन और ग्लेशियर व्हाइट में मिल सकता है। वही ओप्पो रेनो 15 ग्लेशियर व्हाइट, ट्ईलाईट ब्लू और ऑरोरा ब्लू कलर में आ सकता है।





