नवोदय विद्यालय (NVS) और केंद्रीय विद्यालय (KVS) भर्ती 2025 के लिए आवेदन तिथि बढ़ी, 11 दिसंबर तक मौका

KVS NVS Recruitment 2025 Last Date : केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) की ओर से KVS, NVS भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाने के संबंध में जरूरी अपडेट जारी किया है। इस भर्ती के तहत टीचिंग एडमिनिस्ट्रेटिव और सपोर्ट स्टाफ पोस्ट सहित कई केटेगरी के कल 14967 पदों को भरा जाएगा। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 4 दिसंबर 2025 तक थी लेकिन अब आखिरी तारीख को बढ़ाकर 11 दिसंबर 2025 कर दिया गया है। रजिस्ट्रेशन प्रोसेस बंद होने में काफी कम समय बचा हुआ है इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार KVS और NVS की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 नवंबर 2025 से शुरू हुआ था। योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन अब 11 दिसंबर 2025 तक कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए Assistant Commissioner / Principal / Vice Principal के लिए जनरल, ओबीसी ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹2800 वही SC / ST / PH / ESM उम्मीदवार के लिए आवेदन शुल्क ₹500 है।

PGT/ TGT/ PRT/ AE/ Finance Officer/ AO/ Librarian/ ASO/ Jr Translator के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹2000 है, वही SC / ST / PH / ESM के लिए आवेदन शुल्क ₹500 है।

SSA / Stenographer / JSA / Lab Attendant / Multi-Tasking Staff के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए आवेदन शुल्क ₹1700 है और SC / ST / PH / ESM के लिए ₹500 है। अभ्यर्थी आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से डेबिट कार्ड क्रेडिट कार्ड इंटरनेट बैंकिंग इंप एस से कर सकते हैं।

केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने हेतु न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 से 50 वर्ष तक है। सभी पदों के लिए ऊपरी आयु सीमा का विवरण अधिसूचना में डिटेल में दिया गया है।

अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए NVS की ऑफिशल वेबसाइट navoday.gov.in और KVS के ऑफिसियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाना होगा।

रिक्त पदों का विवरण

कुल रिक्त पदों की संख्या 14967 है, जिसमें केंद्रीय विद्यालय के 9126 पद और नवोदय विद्यालय के 5841 पद हैं। केंद्रीय विद्यालय में प्रिंसिपल के 134 पद, वाइस प्रिंसिपल के 58 पद, असिस्टेंट कमिश्नर ग्रुप ए के 8 पद, PGT के 1485 पद, टीजीटी के 2794 पद, लाइब्रेरियन के 147 पद, PRT के 385 पद एवं नॉन टीचिंग के 1155 पद रिक्त हैं।

वही नवोदय स्कूल में प्रिंसिपल के 93 पद, असिस्टेंट कमिश्नर ग्रुप ए के 9 पद, पीजीटी के 1513 पद, पीजीटी मॉडर्न इंडियन लैंग्वेज के 18 पद, टीजीटी के 2978 पद, टीजीटी थर्ड लैंग्वेज के 443 पद एवं नॉन टीचिंग पद 787 है।

किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड यूनिवर्सिटी या संस्थान से कोई भी सब्जेक्ट से 10वीं/12वीं/ग्रेजुएट/पोस्ट ग्रेजुएट पास होना चाहिए या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई बराबरी का क्वालिफिकेशन होना चाहिए। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन को पढ़ें, उसमें पोस्ट वाइज शैक्षणिक योग्यता का विवरण आपको मिल जाएगा।

KVS NVS Recruitment 2025 Notification PDF