JEE Main 2026 जनवरी सेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, आवेदन यहां से करें

JEE Main 2026 Session 1 Registration की प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुका है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के द्वारा इसकी घोषणा हो चुकी है। रजिस्ट्रेशन के लिए आखिरी तारीख 27 नवंबर 2025 है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार NTA के ऑफिसियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सेशन 1 की परीक्षा का आयोजन 21 जनवरी से 30 जनवरी 2026 के बीच आयोजित किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन 13 भाषाओं में किया जाएगा। इस लेख में NTA के द्वारा जारी किए गए अधिसूचना के अनुसार JEE Main 2026 Session 1 के लिए योग्यता, आवेदन शुल्क, उम्र सीमा तथा अन्य महत्वपूर्ण अपडेट दिया गया है।
JEE Main 2026 Session 1 Registration
इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए NTA ने JEE Main 2026 Session 1 Registration डेट को घोषित कर दिया है। जेईई मेंस 2026 जनवरी सेशन की परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 अक्टूबर 2025 से 27 नवंबर 2025 तक चलेगा। यदि आप भी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा (JEE Main 2026) में शामिल होना चाहते हैं और भारत के प्रतिष्ठित गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज जैसे IIT, NIT और IIIT इत्यादि में दाखिला लेना चाहते हैं तो आपको आवेदन फॉर्म भरना चाहिए।
30 जनवरी तक परीक्षा समाप्त
NTA के अधिसूचना के अनुसार के में 2026 के पहले सेशन की परीक्षा 30 जनवरी 2025 तक समाप्त हो जाएगी। परीक्षा की शुरुआत 21 जनवरी 2025 से होगा। यह परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।
महत्वपूर्ण तिथियां
JEE Main 2026 Session 1 परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां निम्नलिखित है
- अधिसूचना जारी होने की तिथि: 31 अक्टूबर 2025
- आवेदन शुरू होने की तिथि: 31 अक्टूबर 2025
- आवेदन की आखिरी तिथि: 27 नवंबर 2025, रात 9:00 तक
- आवेदन शुल्क का भुगतान की आखिरी तिथि: 27 नवंबर 2025
- आवेदन में सुधार की तिथि: नवंबर 2025
- एग्जाम सिटी जारी होने की तिथि: जनवरी 2025 के पहले सप्ताह
- एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि: परीक्षा तिथि से चार दिन पहले
- जनवरी सेशन परीक्षा तिथि: 21 जनवरी से 30 जनवरी 2026
- रिजल्ट जारी होने की तिथि: 12 फरवरी 2026
शैक्षणिक योग्यता
किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा 2024, 2025 में पास किया हो या 2026 के कक्षा 12वीं और समकक्ष परीक्षा में उपस्थित होने जा रहा है। B.E./B.Tech पेपर में बैठने के लिए कक्षा 12वीं में “Physics + Mathematics + (Chemistry / Biology / Biotechnology / Technical Vocational Subject)” होना चाहिए, B.Arch (Paper 2A) के लिए “Mathematics, Physics, Chemistry” विषय से कक्षा बारहवीं पास होना चाहिए और B.Planning (Paper 2B) पेपर के लिए कक्षा 12वीं में “Mathematics” होना जरूरी है।
आयु सीमा
NTA (National Testing Agency) ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवार की उम्र की अधिकतम सीमा नहीं रखी गई है। चाहे आपकी उम्र 17 साल हो या 25 साल से अधिक — यदि आपने 12वीं (या समकक्ष परीक्षा) 2024 या 2025 में पास की है या 2026 में देने वाले हैं, तो आप पात्र हैं।
आवेदन शुल्क
| उम्मीदवार श्रेणी | एक पेपर के लिए शुल्क (भारत में) |
| सामान्य (पुरुष) | ₹ 1,000 |
| सामान्य (महिला) | ₹ 800 |
| EWS/OBC-NCL (पुरुष) | ₹ 900 |
| EWS/OBC-NCL (महिला) | ₹ 800 |
पेपर के लिए आवेदन शुल्क
- सामान्य/OBC पुरुष: ₹ 2,000
- सामान्य/OBC महिला: ₹ 1,600
- SC/ST etc : ₹ 1,000
Read Also…
SSC GD के 50,000 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन जल्द शुरू, 10वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी
Bihar Chowkidar 2026: बिहार पुलिस में चौकीदार के 10800 पदों पर भर्ती 10वीं पास के लिए बढ़िया मौका
12 नवंबर को आएगा, रेलवे Group D का Admit Card, ये रहा ऑफिशियल लिंक
तनिष्क में 18 कैरेट सोने का रेट लुढ़का, यह रहे 10 ग्राम के आज का कीमत
आवश्यक दस्तावेज
जेईई मेंस 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने हेतु निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी—
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर (Signature)
- अभिभावक का हस्ताक्षर (Parent Signature)
- आधार कार्ड / पहचान पत्र
- कक्षा 10 की मार्कशीट/प्रमाणपत्र
- कक्षा 12 की मार्कशीट
- कक्षा 12 का एडमिट कार्ड / स्कूल आईडी
- बोर्ड का नाम और रोल नंबर
- आरक्षण (Reservation) से जुड़े दस्तावेज़
- सक्रिय मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
आवेदन प्रक्रिया
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों पर आधारित है—
- चरण 1 — NTA की वेबसाइट https://jeemain.nta.ac.in/ पर जाएँ
- “JEE (Main) 2026 Registration – Session 1” लिंक पर क्लिक करें।
- “New Candidate Registration” चुनें।
- एक पासवर्ड और सुरक्षा प्रश्न सेट करें।
- सफल रजिस्ट्रेशन के बाद आपको Application Number मिलेगा — इसे सुरक्षित रखें।
- पोर्टल में लॉगिन करें और आवेदन फार्म को भरें।
- दस्तावेजों को सही फॉर्मेट और साइज में अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- शुल्क भुगतान के बाद “Confirmation Page” डाउनलोड करें।
- इसकी प्रिंट-आउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
- ई-मेल और SMS पर भी पुष्टि संदेश प्राप्त होगा।
परीक्षा पैटर्न
जेईई मेंस 2026 सेशन – 1 की परीक्षा में Mathematics, Physics, Chemistry से कल 75 प्रश्न पूछे जाएंगे यह परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किया जाएगा परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह के 9:00 से लेकर 12:00 तक एवं दूसरी शिफ्ट दोपहर के 3:00 से लेकर शाम के 6:00 तक आयोजित होगी। इस परीक्षा से संबंधित ज्यादा जानकारी पाने के लिए पाठकों को ऑफिशल वेबसाइट पर जारी किए गए अधिसूचना पीडीएफ को अवश्य पढ़ाना चाहिए।
महत्वपूर्ण लिंक
| Apply Online | Click Here |
| Official Notification | Click Here |
| Official Website | Click Here |
| Join Whatsapp Channel | Follow Us |
| Home Page | Click Here |




