RRB Group D के सभी परीक्षार्थियों के लिए फिजिकल परीक्षा की सभी जानकारियां सामने आ चुकी है। यदि आप रेलवे ग्रुप डी परीक्षा 2025 दे दिए हैं या देने जा रहे हैं तो आपको बता दे कि उस परीक्षा में पास होने के बाद ग्रुप डी के फिजिकल परीक्षा यानी चयन प्रक्रिया के अगले चरण में भाग लेना होगा।
अगला चरण में फिजिकल एग्जाम होगा और इस फिजिकल में 1000 मी का दौड़ होगा। पुरुष उम्मीदवारों को 35 किलोग्राम का वजन 100 मीटर तक दौड़ एवं महिला उम्मीदवारों को 20 किलोग्राम का वजन 100 मीटर तक दौड़ 2 मिनट में पूरा करना होगा। आईए जानते हैं कि इसका पूरा फिजिकल प्रक्रिया क्या है?
RRB Group D का पूरा फिजिकल प्रक्रिया
ग्रुप डी के फिजिकल केवल क्वालीफाई करने के लिए होता है। इस परीक्षा के अंक चयन प्रक्रिया में नहीं जोड़े जाते हैं। इस ग्रुप डी की परीक्षा में महिला एवं पुरुष दोनों उम्मीदवारों के लिए फिजिकल टेस्ट अलग-अलग होता है जो उम्मीदवार ग्रुप डी के कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में पास होते हैं, केवल वही ग्रुप डी के फिजिकल परीक्षा में भाग ले सकते हैं।
पुरुष उम्मीदवारों के लिए फिजिकल
पुरुष उम्मीदवारों के लिए रेलवे ग्रुप डी काफिजिकल परीक्षा में 35 किलोग्राम वजन के साथ 100 मीटर तक एक बार में 2 मिनट में दौड़ना होता है। और 1000 मीटर का दौड़ 4 मिनट तथा 15 सेकंड में पूरा करना होता है।
पुरुष उम्मीदवार (Male)
दौड़: 1000 मीटर
समय: 4 मिनट 15 सेकंड
वजन उठाना: 35 किलोग्राम
दूरी: 100 मीटर
बार: 1 बार (बिना रुके)
महिला उम्मीदवारों के लिए फिजिकल
किसी प्रकार से महिलाओं उम्मीदवारों के लिए फिजिकल आयोजित किया जाता है। महिला उम्मीदवारों को 20 किलोग्राम वजन के साथ 2 मिनट में 100 मी का दौड़ पूरा करना होता है। वही 1000 मी का दौड़ 5 मिनट 40 सेकंड में पूरा करना होता है। यह स्टेज केवल क्वालीफाई करने के लिए होता है।
दौड़: 1000 मीटर
समय: 5 मिनट 40 सेकंड
वजन उठाना: 20 किलोग्राम
दूरी: 100 मीटर
बार: 1 बार (बिना रुके)
ग्रुप डी परीक्षा के पासिंग अंक
रेलवे ग्रुप डी का पासिंग अंक फिक्स नहीं होता है, क्योंकि यह परीक्षा के कट ऑफ पर आधारित होता है। फिर भी अगर हम इसे आसान भाषा में समझे तो ग्रुप डी के सीबीटी परीक्षा में काम से कम जनरल और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को न्यूनतम 40% अंक, ओबीसी के लिए न्यूनतम 30% अंक और अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के न्यूनतम 30% अंक लाना अनिवार्य है। यह सिर्फ मिनिमम क्वालीफाइंग मार्क्स होता है। सिलेक्शन के लिए कट ऑफ अंक प्राप्त करना जरूरी होता है।
इसे भी पढ़ें: RRB Group D परीक्षा का कट-ऑफ इन बातों पर निर्भर करती है, परीक्षार्थी कट-ऑफ का आकलन करना सीखें
संभावित कट ऑफ अंक
कट अंकऔर न्यूनतम पासिंग अंक दोनों में डिफरेंट है क्योंकि कट अंक हर कैटेगरी तथा जॉन के अनुसार अलग-अलग होता है। उसी अनुसार उम्मीदवारों का चयन किया जाता है। इस साल ग्रुप डी के परीक्षा में कंपटीशन ज्यादा होने के कारण जनरल का कट 65 से 75 +, ओबीसी का कट ऑफ 60 से 70, एससी का कट ऑफ 55 से 65 तथा एसटी का कथा 50 से 60 तक रह सकता है। ग्रुप डी का कट ऑफ अंक कुल वैकेंसी परीक्षा के लेवल उम्मीदवारों की संख्या रेलवे जोन तथा कैटेगरी केअनुसार निर्धारित किया जाता है।
इसे भी पढ़ें: 8 तथ 9 जनवरी Group D Exam के लिए Exam City Intimation Clip का लिंक Active, डाउनलोड करने के स्टेप
चयन प्रक्रिया
रेलवे ग्रुप डी की चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों पर आधारित है —
>> CBT (कंप्यूटर आधारित परीक्षा)
>> PET (शारीरिक दक्षता परीक्षा)
>> डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV)
>> मेडिकल टेस्ट
कंप्यूटर आधारित परीक्षा कब से कब तक
आरआरबी के ऑफिशियल जानकारी के अनुसार ग्रुप डी की कंप्यूटर आधारित परीक्षा 27 नवंबर 2025 से आयोजित की जा रही है। पहले यह परीक्षा 16 जनवरी 2026 तक समाप्त होने वाली थी लेकिन संशोधन किया गया है जिस कारण से अब ग्रुप डी की परीक्षा 10 फरवरी 2026 तक चलेगी। परीक्षा समाप्त होने के 1 से डेढ़ महीने बाद रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। पहले ग्रुप डी का उत्तर कुंजी आएगा। उसके बाद रिजल्ट ऑफ कट ऑफ जारी किए जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: RRB Group D परीक्षा लंबा खींचेगा, जाने रिजल्ट आने की संभावित स्थितियां





