8 और 9 जनवरी के Railway Group D परीक्षा के लिए Exam City Slips जारी, यहां से चेक करो

8 और 9 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाली आरआरबी ग्रुप डी (Railway Group D) परीक्षा के लिए Exam City Intimation Slip रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) के सभी क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा 8 और 9 जनवरी 2026 को है, वह RRB के ऑफिशल पोर्टल पर जाकर लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके Exam City Intimation Slip को डाउनलोड कर सकते हैं।

दरअसल, RRB Group D परीक्षा की तिथि को संशोधित कर दिया गया है। जो परीक्षा 1 जनवरी से 16 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाली थी, उसको बदल करके 8 ,9 जनवरी 2026 तथा 2 3 4 5 6 9 और 10 फरवरी 2026 कर दिया गया है। अब इस नई परीक्षा तिथि के अनुसार ही ग्रुप डी की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 32438 पदों को भरा जाएगा। ग्रुप डी की परीक्षा के लिए Exam City Intimation Slip और Admit Card से संबंधित अपडेट इस लेख में विस्तार से दी गई है।

Railway Group D Exam City Intimation Slip 2025 जारी

आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम सिटी स्लिप परीक्षा तिथि से कम से कम 10 दिन पहले जारी होना चाहिए ताकि अभ्यर्थी परीक्षा के शहर तक पहुंचाने की पूरी व्यवस्था कर ले। इसीलिए 8 और 9 जनवरी 2026 के Railway Group D की परीक्षा के लिए Exam City Intimation Slip 2025 को जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके जहां से आवेदन फार्म भरे हैं उसे पोर्टल पर लॉगिन करके एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप को डाउनलोड कर सकते हैं।

Check Exam City Intimation Slip Link

परीक्षा का नया शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर

ग्रुप डी के परीक्षा तिथि में बदलाव को लेकर पहले ही रेलवे भर्ती बोर्ड ने जानकारी दे दी है हालांकि सभी स्टूडेंट जो परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं वह रेलवे भर्ती बोर्ड के ऑफिसियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर नए परीक्षा शेड्यूल को चेक कर सकते हैं। मैं परीक्षा शेड्यूल के अनुसार ही अब परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: RRB Group D Exam Date Changed : ग्रुप डी परीक्षा तिथि अचानक बदला, सभी अभ्यर्थियों की मुसीबत बढ़ी!

How to Download Railway Group D Exam City Intimation Slip

रेलवे ग्रुप डी एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित स्टेप को फॉलो करें —

  1. जिस RRB से आपने आवेदन किया है, उसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएँ।
  2. होमपेज पर दिख रहे “CEN 01/2025 Group D – Exam City & Date Intimation” (या इसी तरह के लिंक) पर क्लिक करें।
  3. अब अपना Registration Number / Roll Number और Date of Birth / Password भरकर Login बटन पर क्लिक करें।
  4. लॉगिन करते ही आपकी Exam City, Exam Date और Shift की जानकारी स्क्रीन पर दिख जाएगी।
  5. Exam City Intimation Slip को Download करें या भविष्य के लिए Print निकाल लें।

आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड कब आएगा?

8 जनवरी को आयोजित की जाने वाली ग्रुप डी की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 4 जनवरी को ऑफिशल पोर्टल पर जारी किया जाएगा और 9 जनवरी की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 5 जनवरी को जारी किया जाएगा। अभी पोर्टल में लोगिन करने पर सिर्फ एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप ही दिखाएगा। एक बार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद सभी परीक्षार्थी आरआरबी के ऑफिसियल वेबसाइट indianrailways.gov.in या रीजनल वेबसाइट पर अपना एडमिट कार्ड या हॉल टिकट को चेक किया डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे तरीके दिए गए हैं।

इसे भी पढ़ें: आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले कर लें यह काम, परीक्षा के दिन के लिए जरूरी बातें

How to Download Railway Group D Admit Card: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के सिंपल स्टेप निम्नलिखित है —

  1. जिस RRB (Railway Recruitment Board) से आपने फॉर्म भरा है, उसकी आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  2. होमपेज पर दिए गए“CEN 01/2025 – Group D Admit Cardया “Download Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
  3. Login Details भरें
  4. फिर Login / Submit बटन पर क्लिक करें।
  5. लॉगिन करते ही आपका Railway Group D Admit Card स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  6. एडमिट कार्ड को PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए प्रिंट आउट निकाल लें।

ग्रुप डी का परीक्षा पैटर्न

विषय सवाल
जनरल साइंस 25
मैथमेटिक्स 25
जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग 30
जनरल अवेयरनेस एंज करंट अफेयर्स 20
कुल 100

इसे भी पढ़ें: RRB Group D परीक्षा का कट-ऑफ इन बातों पर निर्भर करती है, परीक्षार्थी कट-ऑफ का आकलन करना सीखें