CG Board Exam Date 2026: छत्तीसगढ़ बोर्ड का सेकेंडरी एजुकेशन ने कक्षा 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 की डेट शीट को अपने ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से जारी कर दिया है। छात्र-छात्राएं छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा का पूरा शेड्यूल इस लेख के माध्यम से या ऑफिशल वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ बोर्ड आमतौर पर पिछले साल दिसंबर के अंत में परीक्षा के शेड्यूल को जारी किया था लेकिन इस बार सीबीएसई बोर्ड के पैटर्न को फॉलो कर रहा है, और जल्दी डेट शीट को जारी कर दिया है।
CG Board Exam Date 2026
छत्तीसगढ़ बोर्ड से कक्षा 10वीं 12वीं की परीक्षा 2026 में देने वालेछात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। बोर्ड की ओर से परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी गई है। बोर्ड के अनुसार छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा का आयोजन 21 फरवरी से 13 मार्च 2026 तक आयोजित किया जाएगा। वही कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 20 फरवरी 2026 से 18 मार्च 2026 तक आयोजित किए जाएंगे। परीक्षा का पूरा शेड्यूल ऑफिशल वेबसाइट cgbse.nic.in के माध्यम से घोषित कर दिया गया है। अगर आप परीक्षा का शेड्यूल के बारे में जानकारी पाना चाहते हैं तो आपको इस लेख को पूरा पढ़ना चाहिए। यह अपडेट आपको छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं परीक्षा की डेट शीट की पूरी जानकारी देगा।

इसे भी पढ़ें: Bihar Board 10th 12th Datesheet 2026: बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं डेट शीट कब तक आएगा, परीक्षा की संभावित तिथियां यहां जाने
CG Board Time Table 2026 Class 10
छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं एग्जाम टाइम टेबल 2026 की जानकारी निम्नलिखित है —
| दिन/तारीख | विषय |
| 21 फरवरी 2026 | प्रथम भाषा (हिंदी) |
| 24 फरवरी 2026 | द्वितीय भाषा (अंग्रेजी) |
| 26 फरवरी 2026 | समाज विज्ञान |
| 28 फरवरी 2026 | विज्ञान |
| 6 मार्च 2026 | गणित |
| 9 मार्च 2026 | तृतीय भाषा (संस्कृत/मराठी/उर्दू/पंजाबी/सिंधी/बांग्ला/गुजराती/तेलुगु/ तमिल/ मलयालम/ कन्नड़/ उड़िया) |
| 11 मार्च 2026 | व्यवसायिक पाठ्यक्रम (विभिन्न विषय) |
| 11 मार्च 2026 | दिव्यांग विद्यार्थियों हेतु संगीत / ड्राइंग एंड पेंटिंग |
CG Board Time Table 2026 Class 12
छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 12वीं एग्जाम टाइम टेबल 2026 की जानकारी निम्नलिखित है —
| दिन/तारीख | विषय |
| 20 फरवरी 2026 | हिंदी / संस्कृत साहित्य |
| 23 फरवरी 2026 | राजनीति विज्ञान / रसायन / लेखाशास्त्र / कृषि उत्पाद |
| 25 फरवरी 2026 | भौतिकी |
| 27 फरवरी 2026 | जीवविज्ञान / अर्थशास्त्र |
| 2 मार्च 2026 | गणित / कंप्यूटर एप्लीकेशन / संगीत आदि |
| 7 मार्च 2026 | समाजशास्त्र |
| 10 मार्च 2026 | अंग्रेजी |
| 12 मार्च 2026 | इतिहास / व्यवसाय अध्ययन / कृषि विज्ञान |
| 14 मार्च 2026 | हिंदी (विशेष विषय) |
| 16 मार्च 2026 | रीटेल मार्केटिंग / IT / मीडिया / BFSI आदि |
| 17 मार्च 2026 | विदेशी भाषा (उर्दू/पंजाबी/तमिल/तेलुगु / मलयालम आदि) |
| 18 मार्च 2026 | गृह विज्ञान |
CG Board Date Sheet 2026 कैसे डाउनलोड करें?
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं डेट शीट 2026 को डाउनलोड करने के लिएऑफिशल वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाना होगा। इस वेबसाइट के माध्यम से आसानी से परीक्षा का समय सारणी डाउनलोड हो जाएगा।
- छत्तीसगढ़ बोर्ड के ऑफिसियल वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं
- होम पेज पर दिए गए सूचना पटल वाले ऑप्शन चेक करें।
- वहां पर आपको हाई स्कूल / हायर सेकण्डरी / डी. पी.एड (प्रथम एवं द्वितीय वर्ष) मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 समय -सारिणी लिंक मिलेगा।
- इस लिंक पर क्लिक करने के बाद Chhattisgarh Board 10th 12th Date Sheet 2026 स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- इसे डाउनलोड करके सेव कर लें।
CG Board Date Sheet 2026 डाउनलोड करने के डायरेक्ट लिंक
नीचे दिए गए लिंग के माध्यम से छत्तीसगढ़ बोर्ड के कक्षा 10वीं 12वीं ऑफिशियल टाइम टेबल को डाउनलोड कर सकते हैं, बस आपको नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा।
CG Board Date Sheet 2026 Download Direct Link
छत्तीसगढ़ बोर्ड ने 21 नवंबर 2025 को 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए डेट शीट को जारी किया है। इसे पिछले साल (2025) की बोर्ड परीक्षा के लिए दिसंबर 2024 में डेट शीट को जारी किया गया था। इस बार काफी पहले डेट शीट जारी हुआ है।
इसे भी पढ़ें: UP Board Exam Date 2026: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं टाइम टेबल में बदलाव, बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से
