शुक्रवार, दिसम्बर 5, 2025
होमCBSECBSE Board Exams : सीबीएसई 10वीं 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा 1 जनवरी 2026...

CBSE Board Exams : सीबीएसई 10वीं 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा 1 जनवरी 2026 से, परीक्षा के लिए नई गाइडलाइंस जारी

CBSE Board Exams : सीबीएसई कक्षा 10वीं 12वीं प्रायोगिक परीक्षा 1 जनवरी 2025 से आयोजित होने वाली है। बोर्ड ने प्रायोगिक परीक्षा से संबंधित महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश जारी किया है और स्कूलों स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) के सख्त निर्देशों का पालन करने के लिए अनिवार्य रूप से कहा है।

CBSE Board Exams : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (CBSE) ने कक्षा 10वीं 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा की तिथि की घोषणा करने के साथ-साथ प्रेक्टिकल परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण गाइडलाइंस और स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) को जारी किया है। बोर्ड के द्वारा इन सख्त निर्देशों को अनिवार्य रूप से पालन करने के लिए कहा गया है। सर्दी के मौसम में बंद रहने वाले जगह पर स्कूलों में प्रायोगिक परीक्षा 6 नवंबर से 6 दिसंबर तक आयोजित करने की तिथि बताई गई है। वही अन्य स्कूलों में 1 जनवरी से 14 फरवरी 2025 तक प्रायोगिक परीक्षा आयोजित करने की तिथि निर्धारित है।

प्रैक्टिकल इंटरनल असेसमेंट के लिए गाइडलाइंस जारी

सीबीएसई बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा और इंटरनल असेसमेंट के लिए नई गाइडलाइंस और स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) को जारी किया है और कहा है कि इन निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन होना चाहिए एग्जाम में किसी भी तरह के नकल नहीं होनी चाहिए। SOP में दिए गए टाइमलाइन के अनुसार सभी छात्रों को अपने असेसमेंट पूरा करना होगा बोर्ड ने सभी स्कूलों को कहा है कि छात्रों के मार्क्स को पोर्टल सावधानी पूर्वक चढ़ता है, मार्क्स अपलोड होने के बाद कोई सुधार नहीं होगा।

छात्रों और स्कूलों के लिए सीबीएसई की नई गाइडलाइंस 

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने छात्रों और स्कूलों दोनों के लिए कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं, उन बदलाव के बारे में सभी को पता होना चाहिए।

  • बोर्ड ने कहा है की प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए समय सीमा को सख्ती से पालन होना चाहिए, प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीख को नहीं बढ़ाया जाएगा।
  • सभी अनुभवी टीचर को स्कूलों में इंटरनल असेसमेंट के लिए चुना जाएगा।
  • कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा को आयोजित करने के लिए एक्सटर्नल एग्जामिनर को चुना जाएगा। उनकी उपस्थिति में ही परीक्षा को आयोजित किया जाएगा।
  • प्रैक्टिकल आंसर शीट में भी कुछ बदलाव किए गए हैं। बोर्ड के अनुसार छात्रों के लिए प्रैक्टिकल आंसर बुक में एक नया फीचर जोड़ा जाएगा। जिसमें इंटरनल और एक्सटर्नल एग्जाम को यह अंडरटेकिंग देगा। और सभी डाटा को उसी दिन में अपलोड किया जाएगा।

सीबीएसई प्रैक्टिकल परीक्षा तिथि

सीबीएसई की प्रैक्टिकल परीक्षा के शेड्यूल के मुताबिक सर्दी में बंद रहने वाले स्कूलों में 6 नवंबर से 6 दिसंबर 2025 तक प्रयोग परीक्षा आयोजित की जाएगी और जो स्कूल नियमित रूप से चलते हैं। वहां प्रायोगिक परीक्षा 1 जनवरी से 14 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। CBSE Board Exams

स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर(SOP) का सख्त निर्देश

सीबीएसई ने साफ बता दिया है कि SOP का उल्लंघन करने वाले स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर के अनुसार निम्नलिखित निर्देशों को पालन करना अनिवार्य है।

  • सभी स्कूल में एग्जाम से पहले प्रयोगशाला को पूरी तरह से तैयार करना होगा और इक्विपमेंट तथा अन्य महत्वपूर्ण वस्तुओं का होना वहां मौजूद होना चाहिए।
  • एग्जामिनर के अलावा प्रैक्टिकल प्रश्न पत्र की जानकारी किसी को भी नहीं देना है, प्रैक्टिकल प्रश्न पत्रों की गोपनीयता बनाएं रखना।
  • बोर्ड ने अपने निर्देश में सभी स्कूलों को कहा है की प्रैक्टिकल के अंक निर्धारित समय के भीतर ऑफिशल पोर्टल पर अपलोड करना होगा। अपलोड करने से पहले अंकों का वेरिफिकेशन जरूर करें क्योंकि एक बार अपलोड करने के बाद इसमें कोई सुधार नहीं होगा।
  • एग्जाम हॉल में नकल रोकने के लिए पूरा व्यवस्था होना चाहिए। इस बार किसी भी प्रकार के नल करने वाले छात्रों पर कार्रवाई होगी।

सीबीएसई कक्षा 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से

सीबीएसई कक्षा 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी 2026 से आयोजित की जाएगी कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा 10 मार्च 2026 तक और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 9 अप्रैल 2026 तक चलेगा। इच्छा का डेट शीट सीबीएसई के आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी कर दिया गया है।

दो बार होगी सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार अब सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाएगी। छात्र मैं में दोबारा कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा देकर अंक में सुधार करवा सकते हैं। यदि छात्र इस परीक्षा में कम अंक प्राप्त करते हैं तो आने वाले दूसराबोर्ड परीक्षा में शामिल होकर अंक को बढ़ा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें…

Bihar Board Class 10th Exam 2026 : 2 महीने पहले कक्षा 10वीं की तैयारी कैसे करें, 450 अंक लाने का फार्मूला

School Holiday: सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल आज से 15 दिन बंद रहेंगे, शीतकालीन अवकाश का नोटिस जारी

Bihar Home Guard Vacancy 2026 : बिहार में होमगार्ड के 10000+ पदों पर बंपर भर्ती जल्द, आवेदन यहां से करें

RRB Group D Result 2025 Date : रेलवे ग्रुप डी रिजल्ट कितने दिन बाद जारी होंगे, यहां पड़े ताजा अपडेट

Sam Curran
Sam Curranhttps://shikshabihar.in
Sam Curran एक अनुभवी एजुकेशन ब्लॉगर हैं, जो पिछले 5 वर्षों से शिक्षा से जुड़ी जानकारी, परीक्षा अपडेट, सरकारी नौकरियों और स्टूडेंट्स के लिए उपयोगी गाइड साझा करते हैं। उनका उद्देश्य छात्रों तक सही और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है ताकि वे अपने करियर में आगे बढ़ सकें।