आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले कर लें यह काम, परीक्षा के दिन के लिए जरूरी बातें

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2025 में शामिल होने जा रहे सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले कुछ महत्वपूर्ण बातों को ध्यान में रखना चाहिए। आपकी भी ग्रुप डी की परीक्षा की तिथि नजदीक आ गई है।

ग्रुप डी की परीक्षा केंद्र पर पहुंचने से पहले एडमिट कार्ड और जरूरी दस्तावेज अपने पास रख लें। ग्रुप डी की परीक्षा तिथि में बदलाव भी किए गए हैं। इसलिए संशोधित परीक्षा तिथि के अनुसार सभी बच्चों की परीक्षा होने जा रही है। इस लेख में पूरी अपडेट दिया गया है।

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा केंद्र पर पहुंचने से पहले

रेलवे ग्रुप डी के परीक्षा केंद्र पर पहुंचने से पहले सभी परीक्षार्थियों को अपना एडमिट कार्ड तथा फोटो आईडी प्रूफ जैसे आधार कार्ड, वोटर कार्ड और पैन कार्ड इत्यादि एवं पासपोर्ट साइज का फोटो साथ में ले जाना अनिवार्य है। एडमिट कार्ड में यह महत्वपूर्ण जानकारियां पढ़ने को मिल जाएगी। जिस अभ्यर्थी ने अभी तक ग्रुप डी का एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किए हैं, वह ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर पोर्टल में लॉगिन करें एडमिट कार्ड डाउनलोड हो जाएगा। 

समय प्रबंधन बहुत ज़रूरी

रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से कंप्यूटर पर आयोजित किया जाता है। यह परीक्षा कल 100 अंकों का होता है और परीक्षा के लिए कुल 90 मिनट का समय दिया जाता है। इस परीक्षा में कुल 100 ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाते हैं। सबसे ज्यादा जरूरी चीज है कि इस परीक्षा में समय का प्रबंध सभी छात्रों को सफलता की एक बहुत जरूरी हथियार है। परीक्षा केंद्र में अगर आप प्रश्नों को सॉल्व करते समय समय का प्रबंध नहीं करते हैं तो आपका प्रश्न छूट सकता है।

इसे भी पढ़ें:RRB Group D Cut Off 2025 Mumbai Zone, इतने अंक में सिलेक्शन पक्का!, पिछले साल के रुझान देखें

इसलिए परीक्षा में सबसे पहले सभी आसान प्रश्नों को सॉल्व करने का प्रयास करें। उसके बाद फिर जिन प्रश्नों पर थोड़ा डाउट है, उसे सॉल्व करें और अंत में कठिन प्रश्नों की ओर देखें। से इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग की चांस बहुत कम होगी और आप परीक्षा में सफल हो सकते हैं। डी की परीक्षा में 1 बात 3 अंकों की नकारात्मक अंकन यानी नेगेटिव मार्किंग की जाती है।

नेगेटिव मार्किंग से बचें

आधे से ज्यादा स्टूडेंट ग्रुप डी की परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग के कारण असफल हो जाते हैं। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग से बचना ही सबसे बड़ी बात है। यदि आप किसी प्रश्न का उत्तर नहीं दे पाते हैं तो अनुमान से उत्तर ना लगे इसके बजाय आप एलिमिनेशन ट्रिक का इस्तेमाल करके प्रश्नों का जवाब देने का प्रयास करें। एलिमिनेशन ट्रिक के बहुत ही काम का चीज है।

मानसिक रूप से शांत रहें

शिक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को शांत रहना जरूरी है, अपने मन को एक जगह पर केंद्रित करने का प्रयास करें। गहरी सांस ली और खुद पर भरोसा रखें। प्रश्नों का जवाब देने से पहले दिमाग को शांत रखना बहुत जरूरी है नहीं तो आप गलत जवाब देकर अपने परीक्षा में मार्क्स को काम करवा सकते हैं।

मोबाइल और सोशल मीडिया से दूर

परीक्षा के आखिरी वक्त में मोबाइल और सोशल मीडिया से कोसों दूर बनाए रखें। समय की बचत परीक्षा में सफल होने की सबसे जरूरी चीज है और आखिरी समय में अगर आप सोशल मीडिया चलते हैं तो इससे आपकी परीक्षा की तैयारी में विघ्न आएगी। इससे बढ़िया है कि इंर्पोटेंट टॉपिक्स को जितना हो सके उतना कवर करने का प्रयास करें। 

परीक्षा पैटर्न की समझ जरूरी

रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा पैटर्न को समझना बेहद जरूरी है। यदि आपको परीक्षा के पैटर्न ही नहीं मालूम रहेगा तो आप परीक्षा में अच्छे अंक नहीं प्राप्त कर पाएंगे ग्रुप डी के परीक्षा पैटर्न की जानकारी निम्नलिखित है —

विषय का नाम प्रश्नों की संख्या कुल अंक
General Science 25 25
Mathematics 25 25
General Intelligence & Reasoning 30 30
General Awareness & Current Affairs 20 20
टोटल 100 100

पैटर्न से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदु

  • सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप के
  • परीक्षा का लेवल कक्षा दसवीं
  • 1/3 अंकों की नकारात्मक अंकन
  • परीक्षा के लिए 90 मिनट का समय

इसे भी पढ़ें : RRB Group D Exam Date Changed : ग्रुप डी परीक्षा तिथि अचानक बदला, सभी अभ्यर्थियों की मुसीबत बढ़ी!