Jharkhand School Holiday List 2026 : झारखंड के सभी स्कूलों के नए साल का एकेडमिक कैलेंडर जारी कर दिया गया है। जितने भी बच्चे नए साल में छुट्टी की तिथि जानना चाहते हैं, उनके लिए बहुत बड़ी अपडेट है। Jharkhand School Holiday List 2026 आ गया है।
झारखंड शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने सभी सरकारी, सहायता प्राप्त तथा अल्पसंख्यकों के स्कूल के लिए वर्ष 2026 का स्कूल हॉलिडे लिस्ट जारी कर दिया है। 2026 में मिलने वाली छुट्टियां तय कर दी गई है। इस बार सोहराय और कर्म दोनों के लिए दो-दो दिन का अवकाश मिल पाएगा।
शिक्षा विभाग के द्वारा दिए गए आदेश में बताया गया है कि मुस्लिम त्यौहार के अवकाश की तिथियां में चांद के दिखाने के आधार पर परिवर्तन किया जाएगा। विभाग ने अधिसूचित उर्दू स्कूलों में रविवार की छुट्टियां की जगह शुक्रवार को छुट्टियां का ऐलान किया है।
Jharkhand School Holiday List 2026
नए एकेडमी कैलेंडर के मुताबिक झारखंड में पहली छुट्टी 1 जनवरी से 5 जनवरी तक मिलने जा रही है। यह नए साल के लिए शीतकालीन अवकाश है। भीषण ठंड और बर्फीली हवाओं के प्रकोप से बचने के लिए झारखंड में 5 दिनों के लिए शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है। उसके बाद 12 और 13 जनवरी को सोहराय और 14 जनवरी को मकर संक्रांति की छुट्टी मिलने जा रही है।
23 जनवरी को बसंत पंचमी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर सभी स्कूल बंद रहेंगे। फिर राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर 26 जनवरी सोमवार को भी स्कूल बंद रहेंगे। विभाग ने सभी स्कूलों के लिए Jharkhand School Holiday List 2026 जारी किया है, जिसमें सभी डेट और छुट्टियों का विवरण उल्लेखित है। नीचे दिए गए लिस्ट में सभी छुट्टियों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Jharkhand School Chutti List 2026
| वर्ष 2026 में झारखंड स्कूल की छुट्टी लिस्ट | |
| 1 – 5 जनवरी | सर्दी की छुट्टी |
| 12-13 जनवरी | सोहराय |
| 14 जनवरी | मकर संक्रांति |
| 23 जनवरी | बसंत पंचमी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती |
| 26 जनवरी | गणतंत्र दिवस |
| 1 फरवरी (रविवार) | संत रविदास जयंती |
| 15 फरवरी | महाशिवरात्रि |
| 3 मार्च | होलिका दहन |
| 4 मार्च | होली |
| 21 मार्च | ईद उल फितर, सरहुल |
| 22 मार्च | सरहुल फुलखोंसी |
| 26 मार्च | रामनवमी |
| 31 मार्च | महावीर जयंती |
| 3 अप्रैल | गुड फ्राइडे |
| 14 अप्रैल | आंबेडकर जयंती |
Jharkhand School Holiday List मई, जून जुलाई 2026
| मई, जून और जुलाई 2026 में स्कूल की छुट्टी | |
| 01 मई | मजदूर दिवस, बुद्ध पूर्णिमा, पंडित रघुनाथ मुर्मु का जन्म दिवस |
| 22 मई से 10 जून तक | ग्रीष्मकालीन अवकाश |
| 27 मई | बकरीद एवं ईद उल जुहा |
| 26 जून | मुहर्रम |
| 30 जून | हुल दिवस |
| 16 जुलाई | रथ यात्रा |
अगस्त, सितंबर और अक्टूबर 2026 में छुट्टी का लिस्ट
| अगस्त, सितंबर और अक्टूबर 2026 में छुट्टी का लिस्ट | |
| 9 अगस्त | विश्व आदिवासी दिवस |
| 15 अगस्त | स्वतंत्रता दिवस |
| 26 अगस्त | मिलाद-उन-नबी |
| 28 अगस्त | रक्षा बंधन |
| 4 सितंबर | जन्माष्टमी |
| 14 सितंबर | गणेश चतुर्थी |
| 17 सितंबर | विश्वकर्मा पूजा |
| 22-23 सितंबर | करमा पूजा |
| 02 अक्टूबर | गांधी जयंती |
| 11 अक्टूबर | शारदीय नवरात्र कलश स्थापना |
| 18 अक्टूबर | महासप्तमी |
| 19 अक्टूबर | महाअष्टमी |
| 20 अक्टूबर | महानवमी, विजयादशमी |
नवंबर और दिसंबर 2026 में स्कूल की छुट्टी
| नवंबर और दिसंबर 2026 में स्कूल की छुट्टी | |
| 8 नवंबर | दीपावली |
| 9 नवंबर | गोवर्द्धन पूजा |
| 11 नवंबर | भैया दूज, चित्रगुप्त पूजा |
| 15 नवंबर | बिरसा मुंडा जयंती, झारखंड स्थापना दिवस, छठ पूजा |
| 25 दिसंबर | क्रिसमस |
| 28-31 दिसंबर | शीतकालीन अवकाश |
यदि आप झारखंड के रहने वाले हैंतो आप लोगों के लिए इस लेख में साल 2026 के पूरे साल भर के स्कूल की छुट्टियों का लिस्ट इस लेख में दे दिया गया है। इस लेख को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें और स्कूल की छुट्टियों से संबंधित अपडेट पाने के लिए वेबसाइट शिक्षा बिहार से जरूर जुड़ जाएं।





