School Winter Vacation 2025: यूपी, दिल्ली और हरियाणा में कब होगी विंटर वेकेशन का ऐलान? जम्मू कश्मीर में 26 नवंबर से सर्दी की छुट्टी घोषित

School Winter Vacation 2025

School Winter Vacation 2025: भारत में सबसे पहले जमीन कश्मीर में विंटर वेकेशन का ऐलान कर दिया गया है। अब जल्द ही उत्तर प्रदेश दिल्ली हरियाणा समेत भारत के अन्य राज्यों में सर्दी की छुट्टी का ऐलान किया जाएगा। हर साल नवंबर के महीने के आखिरी तक भारत के मैदानी इलाकों में ठंड का प्रकोप बढ़ने लगता है, इस साल भी नवंबर के आखिरी में शीतलहर बढ़ रही है। मौसम विभाग का मानना है कि दिसंबर के दूसरा सप्ताह तक भारत के कई राज्य शीतलहर के चपेट में आ जाएंगे। इस ठंड में सबसे ज्यादा प्रॉब्लम स्कूली बच्चों को होता है। उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इसी प्रचंड ठंड के बीच प्रभावित राज्यों में विंटर वेकेशन की घोषणा कर दिया जाएगा।

School Winter Vacation 2025: जम्मू कश्मीर में विंटर वेकेशन का ऐलान

जम्मू कश्मीर में ज्यादा ठंड पड़ने के कारण विंटर वेकेशन का ऐलान 26 नवंबर 2025 से कर दिया गया है। जम्मू कश्मीर प्रशासन के द्वारा कश्मीर घाटी और जम्मू क्षेत्र के स्कूलों के लिए शीतकालीन अवकाश की घोषणा के साथ नोटिस जारी कर दिया है। जम्मू कश्मीर में अब प्री प्राइमरी स्कूल 26 नवंबर से बंद कर दिए गए हैं, वही कक्षा 1 से आठवीं तक के स्कूल 1 दिसंबर से बंद किया जाएगा और कक्षा नवमी से 12वीं तक के स्कूल को 11 दिसंबर से बंद होंगे। इसी क्रम में स्कूल को धीरे-धीरे ओपन किया जाएगा। मिली अपडेट के मुताबिक 22 फरवरी से 1 मार्च के बीच स्कूल को रिओपन किया जाएगा।

School Winter Vacation 2025: उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा में विंटर वेकेशन

जम्मू कश्मीर में विंटर वेकेशन घोषित होने के बाद अब सभी को उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश सहित अन्य उत्तर भारतीय राज्य में विंटर वेकेशन की घोषणा को लेकर अपडेट जाने का प्रयास कर रहे हैं। उन सभी को बता दे की राजधानी दिल्ली में शिक्षा विभाग ने 2026 के एकेडमी कैलेंडर को जारी कर दिया है जिसमें कहा गया है कि दिल्ली में विंटर वेकेशन का समय 1 जनवरी से 15 जनवरी 2026 तक रहेगा। इस तारीख का जिक्र पहले भी नवंबर 2025 में किया गया था। दिल्ली में पॉल्यूशन की वजह से भी विंटर वेकेशन की घोषणा बहुत जल्द ही होने जा रही है।

उत्तर प्रदेश में भी विंटर वेकेशन की घोषणा 1 जनवरी से लेकर 15 जनवरी 2026 तक पिछले साल चला था। इस वर्ष विंटर वेकेशन को लेकर कोई ऑफिशल अपडेट अभी तक शिक्षा विभाग ने जारी नहीं किया है।

हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में विंटर वेकेशन

हरियाणा में विंटर वेकेशन 1 जनवरी 2026 से लेकर 15 जनवरी 2026 तक हो सकता है। वहीं हिमाचल प्रदेश में विंटर वेकेशन जनवरी 2026 में होने की संभावना है। शिक्षा विभाग ने अभी इन दोनों राज्यों में विंटर वेकेशन को लेकर सटीक जानकारी नहीं दिया है, जल्द ही ऑफिशल अपडेट देखने को मिल जाएगा।

बिहार में कब बंद होंगे स्कूल

बिहार में विंटर वेकेशन की घोषणा दिसंबर के शुरुआत से ही होने वाला है। कुछ सूत्रों ने बताया है की विंटर वेकेशन की घोषणा बिहार में 15 दिसंबर से 15 जनवरी 2025 तक घोषित होगी कुछ सूत्रों का मानना है। की बिहार में विंटर वेकेशन 25 दिसंबर 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक होगी। शीतलहर के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए बिहार राज्य के सभी क्षेत्रीय स्कूल में डीएम के द्वारा विंटर वेकेशन को लेकर आर्डर जारी किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Bihar School Holiday : बिहार में सर्दी की छुट्टी कब से होगी, शिक्षा विभाग ने दी जानकारी

इसे भी पढ़ें: बिहार में सभी सरकारी और निजी स्कूल 15 दिनों तक बंद रहेंगे, शीतकालीन अवकाश की तारीखें जारी