आरआरबी ग्रुप डी एक्जाम सिटी स्लिप जारी, यहां चेक करें

RRB group D exam City slip Jari

19 नवंबर 2025 को रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) के द्वारा आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम सिटी स्लिप ( RRB Group D Exam City Slip 2025 ) को जारीकर दिया गया है। जितने भी अभ्यर्थियों ने रेलवे ग्रुप डी के 32438 पदों के लिए आवेदन किए हैं। उनका परीक्षा शहर की जानकारी ऑफिशल वेबसाइट के माध्यम से अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करकेमिल जाएगा। जल्दी से सभी जाकरएग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप को चेक करें। जानकारी के लिए आपको बता दे, कि रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा 27 नवंबर 2025 से आयोजित होने जा रही है। 

आरआरबी ग्रुप डी एक्जाम सिटी स्लिप जारी

आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम सिटी स्लीप ऑफिशल वेबसाइट पर 19 नवंबर 2025 को जारी कर दिया गया है। एग्जाम सिटी स्लिप को चेक करने के लिए सभी अभ्यर्थियों को रेलवे भर्ती बोर्ड के अपने क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग करना होगा। RRB Group D की परीक्षा अब 27 नवंबर 2025 से 16 जनवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी। रेलवे ग्रुप डी को लेकर चल रहे विवाद के कारण ग्रुप डी की परीक्षा तिथि में परिवर्तन आया है पहले रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा 17 नवंबर 2025 से आयोजित होने वाली थी।

एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के स्टेप

  • सबसे पहले रेलवे के रीजनल आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करें।
  • इस वेबसाइट में Login/Candidate Login वाले क्षेत्र पर जाएं।
  • कहां पर अपना registration number और Date of Birth डालकर लॉगिन करें।
  • लोगों होने के बाद आपको “RRB Group D Exam City Intimation Slip 2025” वाला लिंक मिलेगा।
  • उसे लिंक पर क्लिक करके अपनी Exam City Slip को डाउनलोड कर ले।
  • अब स्लिप में दी गई विवरण को चेक करें और इसे प्रिंट आउट भी ले लें।

रेलवे ग्रुप डी का विवाद समाप्त

रेलवे ग्रुप डी पर चल रहे विवाद के कारण ही रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। फाइनली ग्रुप डी पर चल रहे कोर्ट केस भी समाप्त हो चुके हैं। रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2025 को लेकर आईटीआई पास अभ्यर्थियों के द्वारा विरोध किया गया था उनका कहना था या भर्ती आईटीआई पास अभ्यर्थियों के लिए ही होना चाहिए। लेकिन रेलवे ने इसे 10वीं पास पर जारी किया है।

CAT का आखिरी फैसला 12 नवंबर 2025 को सुनाया गया और रेलवे भर्ती बोर्ड की जीत हो गई। अब इस परीक्षा में 10वीं पास भी बैठ सकते हैं। परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले ग्रुप डी का एडमिट कार्ड जारी होगा एडमिट कार्ड का लिंक एक्टिव होने पर हम आप लोगों को इस वेबसाइट के माध्यम से अपडेट करेंगे।

Read Also..

Railway Group D Exam Date 2025 घोषित: 27 नवंबर से परीक्षा होगी