RRB Group D Ki Taiyari Kaise Karen : रेलवे ग्रुप डी परीक्षा की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण टिप्स

RRB Group D Ki Taiyari Kaise Karen

RRB Group D Ki Taiyari Kaise Karen : रेलवे ग्रुप डी भारत के सबसे बड़ी भर्ती में से एक माना जाता है। हर साल लगभग 30 से 50 हजार पदों को भरने के लिए रेलवे ग्रुप डी भर्ती आई है। “आरआरबी ग्रुप डी की तैयारी कैसे करें” यह जानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें। इस लेख में रेलवे ग्रुप डी परीक्षा की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण टिप्स बताए गए हैं।

इस बार  ग्रुप डी के लिए 32438 पदों को लेकर अधिसूचना जारी हुआ है, जिसके लिए 1 करोड़ 8 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। ग्रुप डी के तैयारी करने से पहले ग्रुप डी के पदों पर नियुक्ति के लिए चयन प्रक्रिया को समझना जरूरी है। रेलवे ग्रुप डी का चयन प्रक्रिया निम्नलिखित 5 चरणों पर आधारित है। 

  1. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
  2. शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
  3. दस्तावेज़ सत्यापन
  4. मेडिकल परीक्षण (Medical Test)
  5. Final Selection

RRB Group D Ki Taiyari Kaise Karen

रेलवे ग्रुप डी की तैयारी करने के लिए एक सक्सेसफुल स्ट्रेटजी होना जरूरी है। रेलवे ग्रुप डी की तैयारी के लिए सबसे पहले ग्रुप डी का सिलेबस, परीक्षा पैटर्न, पिछले साल के पेपर को समझना और स्टडी के लिए अच्छी किताबें को रखना जरूरी है।

इतना अगर आप कर लेते हैं तो आप रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा के लिए एक अच्छी प्लानिंग कर सकते हैं। आई आज के इस लेख के माध्यम से हम आप सबको रेलवे ग्रुप डी परीक्षा की तैयारी के लिए शानदार टिप्स देते हैं। इन टिप्स को फॉलो करते हैं तो आप रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा को क्वालीफाई जरूर करेंगे।

RRB Group D Ki Taiyari Kaise Karen : Highlights

कैटेगरी RRB Group D
लेख का नाम RRB Group D Ki Taiyari Kaise Karen
बोर्ड का नाम रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)
शैक्षणिक योग्यता 10th or ITI
आयु सीमा 18 से 36 वर्ष 
एग्जाम मोड ऑनलाइन
विषय
  • गणित (Maths)
  • जनरल साइंस (GS)
  • जनरल अवेयरनेस और करेंट अफेयर्स
  • जनरल इंटेलिजेंस & रीजनिंग
कुल अंक 100
नेगेटिव मार्किंग हाँ

सिलेबस को अच्छे से समझें

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा की तैयारी के लिए नवीनतम और अपडेटेड सिलेबस को पढ़कर टॉपिक वाइज एक लिस्ट बनाएं। मुख्य रूप से ग्रुप डी का सिलेबस 4 भागों में बांटा गया है।

  1. गणित (Maths)
  2. जनरल साइंस (GS)
  3. जनरल अवेयरनेस और करेंट अफेयर्स
  4. जनरल इंटेलिजेंस & रीजनिंग

एक मजबूत स्टडी प्लान बनाएं 

सुबह → मैथ + रीजनिंग

दोपहर → GS

शाम → करेंट अफेयर्स

इससे सभी सेक्शन बराबर कवर होंगे।

गणित में फॉर्मूला नोटबुक बनाएं

गणित के सभी टॉपिक के फार्मूले को एक नॉट कॉपी में लिखे और प्रतिदिन उन फार्मूले का रिवीजन 10 मिनट में करें

  • प्रतिशत
  • लाभ-हानि
  • समय-दूरी
  • सरल ब्याज
  • औसत
  • LCM–HCF 

जैसे टॉपिक के फॉर्मूलों को एक कॉपी में लिखें। 

रीजनिंग को प्रैक्टिस से जीतें

रीजनिंग पर पकड़ बनाने के लिए सबसे ज्यादा प्रैक्टिस की आवश्यकता होती है। जितनी आपकी प्रेक्टिस अधिक होगी उतना रिजनिंग पर पकड़ मजबूत होगा। ग्रुप डी की परीक्षा में रीजनिंग से 20 से 25 प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक दिन आपको 20 से 25 रीजनिंग के प्रश्न को सॉल्व करना है।

ग्रुप डी परीक्षा के लिए रिजनिंग के महत्वपूर्ण टॉपिक—

  • एनालोजी
  • सीरीज
  • डाइस
  • कैलेंडर
  • दिशा
  • कोडिंग-डिकोडिंग

साइंस (GS) के लिए NCERT सबसे बेस्ट है

रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा में साइंस से 25 प्रश्न पूछे जाते हैं। इन 25 प्रश्नों की तैयारी के लिए आपको कक्षा 8, 9 और 10 की भौतिक, रसायन एवं जीव विज्ञान की NCERT बुक को पढ़ना सबसे बेस्ट रहेगा। रेलवे ग्रुप डी के सिलेबस के अनुसार GS प्रश्न 10वीं स्तर के होते हैं।

करेंट अफेयर्स को रोजाना पढ़ें

करंट अफेयर से 20 प्रश्न बनते हैं इन प्रश्नों की तैयारी के लिए आपको रोजाना करंट अफेयर पढ़ना होगा। करंट अफेयर में 6 से 10 महीने के प्रश्न पूछे जाते हैं जो सरकारी योजना, खेल, बजट, भारत विश्व संबंध से होता है।

पिछले साल के पेपर हल करें

सबसे जरूरी चीज होती है कि आपको ग्रुप डी के पिछले वर्षों के परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों को प्रेक्टिस करना चाहिए। पिछले सालों के प्रश्न पत्र को हल करने से आपको ग्रुप डी परीक्षा में प्रश्न पूछे जाने की कठिनाई और पैटर्न बेहतर ढंग से समझ में आ जाएगा, जिससे आप अपने सोच के हिसाब से अच्छी किताबें एवं पढ़ाई के लिए स्ट्रेटजी को बना सकते हैं।

मॉक टेस्ट को रूटीन में शामिल करें

सिलेबस को कर करते-करते आपको मॉक टेस्ट भी हर हफ्ते देना होगा। ग्रुप डी की बेस्ट स्टडी प्लानिंग रहती है कि हर हफ्ते दो से तीन मॉक टेस्ट देना चाहिए मॉक टेस्ट देने से आपको टाइम मैनेजमेंट सुधरता है, कमजोर क्षेत्र की जानकारी मिलती है और पेपर को सॉल्व करने की स्पीड बढ़ती है।

टाइम मैनेजमेंट स्किल विकसित करें

इस परीक्षा में टाइम मैनेजमेंट करना सबसे बड़ी उपलब्धि होगी। ग्रुप डी परीक्षा में 100 प्रश्न पूछे जाते हैं और समय बहुत कम दिया जाता है। कोशिश करें की गणित के पूरे 30 प्रश्न को 35 मिनट में सॉल्व करें, रीजनिंग के 20 प्रश्न को 25 मिनट समय में सॉल्व करने की प्रैक्टिस करें और जनरल साइंस और करंट अफेयर के लिए मात्र 25 से 30 मिनट का समय दें।

रेलवे ग्रुप डी परीक्षा पैटर्न

रेलवे ग्रुप डी के परीक्षा पैटर्न के अनुसार सभी विषय से पूछे जाने वाले प्रश्नों की संख्या और निर्धारित अंक नीचे तालिका में देखें—

विषय प्रश्नों की संख्या कुल अंक
गणित (Maths) 25  25 
जनरल साइंस (GS) 25 25 
जनरल अवेयरनेस और करेंट अफेयर्स 20 20
जनरल इंटेलिजेंस & रीजनिंग 30  30 
कुल  100 100 

महत्वपूर्ण बिंदु

  • परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। 
  • प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक मिलेंगे। 
  • प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटा जाएगा। 
  • परीक्षा 90 मिनट का होगा। 
  • हिंदी की परीक्षा ऑनलाइन आयोजित होगी। 

ग्रुप डी की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण किताबें

ग्रुप डी परीक्षा की तैयारी के लिए निम्नलिखित किताब अपने पास रख सकते हैं

गणित (Maths)

R.S. Aggarwal – Quantitative Aptitude

Rajesh Verma – Fast Track Objective Arithmetic

2. रीजनिंग (Reasoning)

R.S. Aggarwal – Verbal & Non-Verbal Reasoning

M.K. Pandey – Analytical Reasoning

3. जनरल साइंस (GS)

NCERT Science (Class 6–10)

Lucent’s General Science

4. जनरल नॉलेज / करेंट अफेयर्स

Lucent’s GK

Pratiyogita Darpan (Monthly)

5. कम्प्लीट गाइड / ऑल-इन-वन

Disha Publication – Complete Guide RRB Group D

Adda247 – Group D All-in-One + PYQ

रेलवे ग्रुप डी पासिंग मार्क्स

रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा में पास होने के लिएसामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 40 प्रतिशत अंक लाना जरूरी है। वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और OBC के उम्मीदवारों कोन्यूनतम 30% अंक ला ना होगाइस परीक्षा में पास होने के बाद फिजिकल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। 

रेलवे ग्रुप डी का दौड़

रेलवे ग्रुप डी के सीबीटी में क्वालीफाई होने के बाद आगे के चयन प्रक्रिया के अनुसार दौड़ में भाग लेना होता है। ग्रुप डी का दौड़ महिला एवं पुरुष उम्मीदवारों के लिएअलग-अलग होता है। 

पुरुष उम्मीदवारों का दौड़ : पुरुष उम्मीदवारों को 35 किलो के वजन के साथ 100 मी का दौड़ 2 मिनट में पूरा करना होगा और दूसरा दौड़ 1000 मी का होगा जो 4 मिनट 15 सेकंड में पूरा करना होगा। 

महिला उम्मीदवारों का दौड़ : महिला उम्मीदवारों को 20 किलोग्राम वजन के साथ 100 मी का दौड़ 2 मिनट में पूरा करना होगा और दूसरा दौड़ 1000 मी का 5 मिनट 40 सेकंड में पूरा करना होगा। 

Read Also…

RRB Group D Vacancy 2026 – Notification, Eligibility, Application, Selection Process, Exam Pattern, Syllabus