RRB Group D New Exam Date 2025 का अपडेट अब सामने आने लगा है। यदि आप भी आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले थे तो आपको इस लेख में अंत तक बने रहना चाहिए। आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 17 नवंबर 2025 से आयोजित होने वाला था लेकिन अब परीक्षा तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। इस लेख में आरआरबी ग्रुप डी संभावित परीक्षा तिथि 2025 की जानकारी दी गई है। यदि आप भी जानना चाहते हैं कि आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा कब से आयोजित होने वाला है तो इस लेख को पूरा पढ़े।
RRB Group D New Exam Date 2025
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा अब दिसंबर 2025 में आयोजित होने की संभावना है। रेलवे भर्ती बोर्ड जल्द ही RRB Group D New Exam Date 2025 का ऐलान अपने ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से करने जा रही है। कई अनुभवी टीचर और सूत्रों के अनुसार ग्रुप डी के नई परीक्षा तिथि बारे में बात कही गई है। सभी पॉपुलर शिक्षकों ने भी ग्रुप डी परीक्षा तिथि को दिसंबर 2025 बताया है। ग्रुप डी परीक्षा की सटीक तिथि की जानकारी आने तक अपनी तैयारी को लगातार करते रहें।
RRB Group D New Exam Date 2025 : Highlights
| कैटेगरी | RRB Group D |
| लेख का नाम | RRB Group D New Exam Date 2025 |
| बोर्ड का नाम | रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) |
| रिक्त पदों की संख्या | 32438 |
| आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथि | 17 नवंबर 2025 से दिसंबर 2025 (Postponed) |
| आरआरबी ग्रुप डी नई परीक्षा तिथि | दिसंबर 2025 – जनवरी 2025 (Expected) |
| कुल आवेदन | 1 करोड़ 8 लाख |
| ऑफिशल वेबसाइट | rrbcdg.gov.in |
17 नवंबर वाली परीक्षा क्यों स्थगित हुई
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार जानना चाहते हैं कि 17 नवंबर 2025 से ग्रुप डी की परीक्षा आयोजित होने वाली थी लेकिन इस परीक्षा को स्थगित क्यों किया गया है। दरअसल रेलवे ग्रुप डी के लिए आरआरबी ने शॉर्ट नोटिस में आईटीआई पास पर इस भर्ती को निकाला था। लेकिन बाद में इस भारती को 10वीं पास पर कर दिया है। इसी चलते सभी आईटीआई पास अभ्यर्थी विरोध करने लगे और ग्रुप डी भर्ती 2025 का मामला CAT तक पहुंच गया।
CAT की आखिरी सुनवाई आरआरबी के पक्ष में
कैट ने रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2025 को लेकर आखिरी सुनवाई 12 नवंबर 2025 को किया है। इस केस का रिजल्ट आरआरबी के पक्ष में गया है। अब ग्रुप डी की परीक्षा में 10वीं पास भी शामिल हो सकते हैं। इस भर्ती के लिए 1 करोड़ 8 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है जिसमें आईटीआई पास अभ्यर्थी 50 लाख के करीब है। दसवीं पास पर भर्ती होने की वजह से अब ग्रुप डी की परीक्षा में कंपटीशन अधिक होगा।
एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से कितने दिन पहले आएगा
रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा तिथि से लगभग 4 से 5 दिन पहले एडमिट कार्ड को जारी कर दिया जाता है। वही एग्जाम सिटी स्लिप परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले रेलवे भर्ती बोर्ड के हर एग्जाम में जारी हो जाता है।
ग्रुप डी CBT परीक्षा में ऑब्जेक्टिव प्रश्न आएंगे
रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा में सभी चार ऑप्शन वाले ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न पूछा जाएगा। प्रश्नों की संख्या कल 100 होंगे। इस परीक्षा में जनरल साइंस से 25 प्रश्न, गणित से 25 प्रश्न, जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग से 30 प्रश्न और जनरल अवेयरनेस व करंट अफेयर से 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। ग्रुप डी की परीक्षा में एक तिहाई अंकों की कटौती प्रत्येक गलत उत्तर के लिए होगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक जोड़े जाएंगे परीक्षा 1 घंटा 30 मिनट का होगा। PwD उम्मीदवारों को अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
Read Also…
RRB Group D Exam हुआ रद्द, 1 करोड़ अभ्यर्थियों के लिए बुरी खबर
महान गणितज्ञ Prof. K. C. Sinha का बड़ा बयान, बिहार के बच्चों के लिए निशुल्क ऑनलाइन क्लास की व्यवस्था
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथि फिक्स हुआ है या नहीं, जाने आज का ताजा अपडेट
ग्रुप डी परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण तिथि
| महत्वपूर्ण घटनाएं | तिथियां |
| अधिसूचना जारी | 28 दिसंबर 2024 |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 23 जनवरी 2025 |
| आवेदन की आखिरी तिथि | 01 मार्च 2025 |
| आवेदन शुल्क भुगतान की आखिरी तिथि | 03 मार्च 2025 |
| आवेदन सुधार तिथि | 04 से 13 मार्च 2025 |
| ग्रुप डी परीक्षा तिथि | 17 नवंबर से दिसंबर 2025 (रद्द) |
| ग्रुप डी नई परीक्षा तिथि | दिसंबर 2025 (अपेक्षित) |
| रेलवे ग्रुप डी एडमिट कार्ड जारी | परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले |
| एग्जाम सिटी स्लिप जारी | परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले |
रेलवे ग्रुप डी चयन प्रक्रिया
ग्रुप डी भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया निम्नलिखित 5 चरणों पर आधारित है—
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
- दस्तावेज़ सत्यापन
- मेडिकल परीक्षण (Medical Test)
- Final Selection





