RRB Group D Exam के लिए एक करोड़ से अधिक लोगों ने आवेदन किया है। यह परीक्षा देश के सबसे बड़ी परीक्षा में से एक माना जा रहा है। रेलवे ग्रुप डी परीक्षा को फिलहाल रद्द कर दिया गया है। अब RRB Group D Exam नए शेड्यूल के अनुसार आयोजित किया जाएगा, शेड्यूल रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) जल्द जारी करेगा। उम्मीदवार ऑफिशल वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करते रहें। अब रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा पूर्व निर्धारित तिथि 17 नवंबर 2025 से आयोजित नहीं किया जाएगा, यह बड़ा घोषणा सुनने को मिला है। जानना चाहते हैं कि ग्रुप डी की परीक्षा कब से आयोजित होगा तो आप इस लेख में अंत तक बन रहे। इस लेख में आपको 100% सही और सटीक खबर मिलेगा।
RRB Group D Exam रद्द
17 नवंबर 2025 से निर्धारित रेलवे ग्रुप डी एग्जाम को रद्द कर दिया गया है यह एग्जाम ग्रुप डी के 32438 पदों के लिए आयोजित होने वाला था लेकिन अब इसे रद्द कर दिया गया है। जानकारी के लिए आपको बता दे कि इस परीक्षा के लिए 1 करोड़ 8 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन फार्म भरे थे। सभी आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बुरी खबर है। आरआरबी अब नई परीक्षा तिथि कब जारी करेगा, इसकी अभी सटीक अपडेट नहीं मिली है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो इस हफ्ते रेलवे ग्रुप डी नई परीक्षा तिथि का ऐलान करने वाला है। नई परीक्षा शेड्यूल के अनुसार रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षा होगी परीक्षा को मैनेजमेंट करने के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड को थोड़ा समय चाहिए क्योंकि भारत का यह सबसे बड़ा परीक्षा है। इसमें सबसे अधिक उम्मीदवार भाग लेते हैं।
RRB Group D Exam Highlights
| Article Category | RRB Group D |
| Article Name | RRB Group D Exam रद्द |
| परीक्षा का नाम | RRB Group D Exam 2025 |
| आयोजक संस्था | Railway Recruitment Board (RRB) |
| पद का नाम | Track Maintainer, Helper, Assistant, आदि |
| कुल पदों की संख्या | 32438 |
| एग्जाम सिटी डिटेल जारी तिथि | नवंबर 2025 |
| एडमिट कार्ड जारी तिथि | परीक्षा से 4 दिन पहले |
| परीक्षा तिथि (CBT Exam Date) | 17 नवंबर 2025 से (रद्द) |
| नई परीक्षा तिथि |
दिसंबर 2025 (Expected) |
रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा रद्द
रेलवे ग्रुप डी परीक्षा में शामिल होने जा रहे परीक्षार्थियों के लिए बुरी खबर है रेलवे ग्रुप डी परीक्षा को फिलहाल रद्द कर दिया गया है। किस लेख में आप सभी पाठकों का स्वागत है आज के इस लेख के माध्यम से हम आप सभी पाठकों को रेलवे ग्रुप डी परीक्षा से संबंधित अपडेट लेकर आए हैं। यह अपडेट सभी आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी है।
रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा 17 नवंबर 2025 से दिसंबर 2025 तक आयोजित होने वाली थी लेकिन कुछ मामलों के चलते ग्रुप डी की परीक्षा को रद्द कर दिया है। अब रेलवे भर्ती बोर्ड ग्रुप डी के नए परीक्षा तिथि का ऐलान जल्द करेगी सूत्रों के मुताबिक इस हफ्ते ग्रुप डी के नई परीक्षा तिथि की लेकर जानकारी सामने आ जाएगी। सभी उम्मीदवार हमारे इस न्यूज वेबसाइट के साथ जुड़े रहे हैं या ऑफिशल वेबसाइट पर लगातार विजिट करते रहें।
रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2025 रिक्तियों की संख्या
रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2025 के तहत 32438 रिक्त पदों पर अधिसूचना जारी हुआ है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने प्रत्येक केटेगरी जैसे सामान्य ओबीसी एससी एसटी ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित पदों के विवरण को नहीं बताया है। ग्रुप डी में पदों के अनुसार व्यक्तियों का विवरण निम्नलिखित है।
| Post Name | Total |
| Pointsman-B | 5058 |
| Track Maintainer Gr. IV | 13187 |
| Assistant (C&W) | 2587 |
| Assistant (Workshop) (Mech) | 3077 |
| Assistant TL & AC (Workshop) | 624 |
| Assistant (Track Machine) | 799 |
| Assistant P-Way | 247 |
| Assistant (Bridge) | 301 |
| Assistant (S&T) | 2012 |
| Assistant TRD | 1381 |
| Assistant Loco Shed (Diesel) | 420 |
| Assistant Operations (Electrical) | 744 |
| Assistant Loco Shed (Electrical) | 950 |
| Assistant TL & AC | 1041 |
| Total | 32438 |
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2025 महत्वपूर्ण तिथियां
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2025 के लिए 28 दिसंबर 2024 को अधिसूचना जारी किया गया था। इस भर्ती से संबंधित अभी तक के सभी डेट्स और इवेंट के बारे में जानकारी के तालिका में दिया गया है।
| महत्वपूर्ण घटनाएं | तिथियां |
| अधिसूचना जारी | 28 दिसंबर 2024 |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 23 जनवरी 2025 |
| आवेदन की आखिरी तिथि | 01 मार्च 2025 |
| आवेदन शुल्क भुगतान की आखिरी तिथि | 03 मार्च 2025 |
| आवेदन सुधार तिथि | 04 से 13 मार्च 2025 |
| ग्रुप डी परीक्षा तिथि | 17 नवंबर से दिसंबर 2025 (रद्द) |
| ग्रुप डी नई परीक्षा तिथि | दिसंबर 2025 (अपेक्षित) |
| रेलवे ग्रुप डी एडमिट कार्ड जारी | परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले |
| एग्जाम सिटी स्लिप जारी | परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले |
क्यों रद्द हुआ रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा
रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा रद्द होने का मुख्य कारण रेलवे ग्रुप डी में शैक्षणिक योग्यता को लेकर चल रहे विवाद हैं। पहले रेलवे भर्ती बोर्ड ने आईटीआई पास के लिए ग्रुप डी की भर्ती निकली थी लेकिन बाद में इसे बदलकर कक्षा 10वीं पर कर दिया है। किसी के चलते आईटीआई वाले अभ्यर्थी इसका विरोध कर रहे थे। रेलवे ग्रुप डी पर चल रहे विवाद की अंतिम सुनवाई 12 नवंबर 2025 को हुआ। इसमें रेलवे भर्ती बोर्ड की जीत हुई और साथ ही साथ कक्षा 10वीं पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को भी जीत हुई। 10वीं पास भी अब इस भर्ती परीक्षा में शामिल हो पाएंगे।
रेलवे ग्रुप डी का चयन प्रक्रिया
ग्रुप डी भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया निम्नलिखित 5 चरणों पर आधारित है—
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
- दस्तावेज़ सत्यापन
- मेडिकल परीक्षण (Medical Test)
- Final Selection
ग्रुप डी का परीक्षा पैटर्न
रेलवे ग्रुप डी का परीक्षा पैटर्नके अनुसारपरीक्षा ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किया जाएगा जिसमें 100 ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछा जाएगा। इस परीक्षा मेंजनरल साइंस से 25 प्रश्न, गणित से 25 प्रश्न, जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग से 30 प्रश्न और जनरल अवेयरनेस हुआ करंट अफेयर से 20 प्रश्न पूछा जाएगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक जोड़े जाएंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटे जाएंगे। परीक्षा के लिए 90 मिनट का समय होगा
कुल प्रश्न: 100
कुल अंक: 100
समय: 90 मिनट (PWD उम्मीदवारों को 120 मिनट)
प्रश्न प्रकार: Objective / MCQ
Negative Marking: 0.33 अंक कटेंगे
विषय:
गणित (Maths) – 25
जनरल इंटेलिजेंस एवं रीजनिंग – 30
जनरल साइंस – 25
जनरल अवेयरनेस और करेंट अफेयर्स – 20
निष्कर्ष:
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2025 को रद्द कर दिया गया है। परीक्षा को 17 नवंबर 2025 से आयोजित किया जाना था लेकिन RRB के नए परीक्षा शेड्यूल के अनुसार परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। रेलवे ग्रुप डी के आज के ताजा अपडेट के बारे में इस लेख में बताया गया है।
Read Also..
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथि फिक्स हुआ है या नहीं, जाने आज का ताजा अपडेट
आज क्यों नहीं जारी हुआ RRB Group D Exam City Slip, देख लो पूरा अपडेट





