Railway Group D Admit Card 2025 : आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड इस दिन जारी होगा, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप जाने

Railway Group D Admit Card 2025

शिक्षा बिहार,गया। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) के द्वारा ग्रुप डी लेवल वन भर्ती के लिए सीबीटी परीक्षा की शुरुआत 27 नवंबर 2025 से की जानी है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले जारी किया जाना है। ऐसे में अनुमान है कि Railway Group D Admit Card 2025 22 या 23 नवंबर 2025 को जारी हो सकता है। इस लेख में बताए गए स्टेप के माध्यम से Railway Group D Admit Card 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड RRB के ऑफिसियल वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। सभी आवेदन करने वाले उम्मीदवार ऑफिशल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के उपयोग से डाउनलोड कर पाएंगे।

32338 पदों के लिए होगी परीक्षा

यह परीक्षा रेलवे ग्रुप डी में 32368 पदों के लिए आयोजित किया जा रहा है। रेलवे ग्रुप डी परीक्षा 27 नवंबर 2025 से 16 जनवरी 2026 तक तक संपन्न कराई जाएगी। परीक्षा की तिथि नजदीक आने के साथ ही सभी छात्र-छात्राओं के मन में ग्रुप डी परीक्षा को लेकर चिंताएं साफ नजर आ रही है। रेलवे ग्रुप डी के इस परीक्षा में पास होने के बाद फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

Railway Group D Admit Card 2025 डाउनलोड करने के स्टेप

  1. सबसे पहले rrbcdg.gov.in वेबसाइट को ओपन करें।
  2. इस वेबसाइट के होम पेज पर Railway Group D Admit Card 2025 के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  3. फिर नए पेज में रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड को दर्ज करके, कैप्चा भरकर लोगों बटन पर क्लिक करें।
  4. स्क्रीन पर प्रवेश पत्र का पीडीएफ ओपन हो जाएगा जिसे आप एक क्लिक में डाउनलोड कर सकते हैं, और प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।
  5. इन सिंपल स्टेप के माध्यम से परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड को डाउनलोड किया जा सकता है।

17 नवंबर से परीक्षा स्थगित होने का कारण 

रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा 17 नवंबर 2025 से आयोजित होने वाली थी लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया और परीक्षा तिथि को आगे बढ़कर 27 नवंबर 2025 कर दिया गया। इसका मुख्य कारण रेलवे ग्रुप डी को लेकर चल रहे विवाद है। दरअसल रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2025 के लिए आईटीआई छात्र यात्राएं विरोध कर रहे थे उनका कहना था कि इस भारती को आईटीआई पास छात्र-छात्राओं के लिए ही लाया जाए। लेकिन रेलवे भर्ती बोर्ड का कहना है कि इस भर्ती के लिए 10वीं पास भी परीक्षा दे सकते हैं। फाइनली 12 नवंबर 2025 को रेलवे भर्ती बोर्ड के पक्ष में कोर्ट का फैसला आया और 10वीं पास भी इस परीक्षा (RRB Group D) के हिस्सा बन गए।

परीक्षा का पैटर्न इस प्रकार से होगा

रेलवे ग्रुप डी के पिछले साल के कंप्यूटर आधारित परीक्षा के अनुसार इस परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछा जाएगा। परीक्षा में गणित से 30 प्रश्न सामान विज्ञान से 25 प्रश्न सामान जागरूकता से 15 प्रश्न और सामान बुद्धिमत्ता एवं तर्क शक्ति से 30 प्रश्न पूछे जाएंगे। इन प्रश्न को हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 90 मिनट का समय दिया जाएगा। इसके साथ ही साथ आपको बता दें, कि इसमें प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंकों की कटौती की जाएगी और प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिए जाएंगे। आंसर नहीं देने पर प्रश्न का मूल्यांकन नहीं होगा। भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी सभी जानकारी पाने के लिए आपको ऑफिशल वेबसाइट पर visit करना चाहिए।

Read Also…

RRB Group D Exam को लेकर 12 नवंबर को कोर्ट में बड़ा फैसला, 10वीं पास के लिए खुशखबरी

RRB Group D News 2025 : ग्रुप डी परीक्षा हुआ रद्द, परीक्षार्थियों के लिए आई बड़ी खबर

RRB Group D Exam 2025 Date: रेलवे ग्रुप डी का नया परीक्षा तिथि जारी, फैसला स्टूडेंट के पक्ष में

रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा को लेकर फैसला

12 अक्टूबर 2025 को रेलवे भर्ती बोर्ड के पक्ष में कोर्ट ने फैसला सुना दिया है। इस फैसले में अब 10वीं पास भी रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा में शामिल हो पाएंगे। जितने भी आरतियों ने आवेदन किया है, उनको इसके बारे में जरूर जानकारी पाना चाहिए। इस आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।

ग्रुप डी की चयन प्रक्रिया

रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2025 की चयन प्रक्रिया निम्नलिखित पांच चरणों में संपन्न होगा

  1. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
  2. शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
  3. दस्तावेज़ सत्यापन (DV)
  4. चिकित्सीय परीक्षा (ME)
  5. अंतिम मेरिट लिस्ट

20 नवंबर को जारी हुआ एग्जाम सिटी स्लिप

बोर्ड ने 20 नवंबर को RRB Group D Exam City Slip 2025 को ऑफिशल वेबसाइट पर जारी किया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अभी से ही अपने परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर वहां तक पहुंचाने की व्यवस्था करें। जहां से उम्मीदवार ने भारती के लिए आवेदन किया है इस वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करके एग्जाम सिटी स्लिप की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।