Bihar Police Constable Age Relaxation 2026 के बारे में जानना चाहते हैं तो इस लेख को पूरा पढ़ें। बिहार पुलिस सिपाही के जारी किए गए अधिसूचना के मुताबिक Reserve Category को ऊपरी आयु सीमा में छूट दिया जाता है।
जनरल श्रेणी के महिला एवं पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष है। आरक्षित श्रेणी के अंतर्गत आने वाले सभी महिला एवं पुरुष उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दिया जाता है।
Bihar Police Constable Age Relaxation 2026
बिहार पुलिस सिपाही के पदों की तैयारी करने वाले उम्मीदवार अपने श्रेणी के अनुसार न्यूनतम आयु और अधिकतम आयु सीमा में मिलने वाले छूट के बारे में जानकारी इस लेख के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। पिछड़ा वर्ग (BC), अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC), अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), ट्रांसजेंडर एवं गृह रक्षक (Home Guard) आरक्षित श्रेणी के अंतर्गत आते हैं।
Read Also: Bihar Police Constable Syllabus & Exam Pattern 2026 in Hindi
Bihar Police Constable Age Relaxation: Highlights
Article Category | Bihar Police |
Topic | Age Relaxation |
Article Name | Bihar Police Constable Age Relaxation |
Minimum Age Limit (General) | 18 Years |
Maximum Age Limit (General) | 25 Years |
Rule for Calculation of Age Limit | उम्र सीमा की गणना मैट्रिक अथवा समकक्ष परीक्षा के प्रमाण पत्र में अंकित जन्मतिथि के आधार पर की जाएगी। |
Age Relaxation | BC/EBC (Male) – 2 Years
BC/EBC (Female) – 3 Years SC/ST (Male & Female), ट्रांसजेंडर, Home Guard – 5 Years |
शैक्षणिक योग्यता | Intermediate (12th) Passed From Any Recognized Board |
Board Name | Central Selection Board of Constable (CSBC) |
Official Website | csbc.bihar.gov.in |
CSBC Bihar Police Constable Age Relaxation For Male And Female
गैर आरक्षित वर्ग के महिला एवं पुरुष दोनों उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में छूट नहीं दिया जाता है। गैर आरक्षित वर्ग के अंतर्गत General कैटेगरी के उम्मीदवार आते है। लेकिन आरक्षित वर्ग के महिला एवं पुरुष दोनों उम्मीदवारों को सरकार के नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में 2 से 5 वर्ष तक का छूट दिया जाता है।
आरक्षित वर्ग के अंतर्गत आने वाले महिला एवं पुरुष उम्मीदवार अपने श्रेणी के अनुसार बिहार पुलिस सिपाही के न्यूनतम आयु सीमा और अधिकतम आयु सीमा के बारे में नीचे जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। कौन से आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में कितना छूट दिया जाएगा, यह जानने के लिए इस लेख को अंत तक पढ़ते रहे।
Bihar Police Constable Age Relaxation Category Wise
पिछड़ा वर्ग (BC), अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC), अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), ट्रांसजेंडर एवं गृह रक्षक (Home Guard) आरक्षित श्रेणी को ऊपरी आयु सीमा में दिए जाने वाले छूट का विवरण निम्नलिखित है।
Category | Age Relaxation |
पिछड़ा वर्ग (BC) | Male – 2 Year
Female – 3 Year |
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) | Male – 2 Year
Female – 3 Year |
अनुसूचित जाति (SC) | Male – 5 Year
Female – 5 Year |
अनुसूचित जनजाति (ST) | Male – 5 Year
Female – 5 Year |
ट्रांसजेंडर | 5 Year |
गृह रक्षक | Male – 5 Year
Female – 5 Year |
आयु सीमा में छूट से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदु
- गैर आरक्षित वर्ग के महिला और पुरुष उम्मीदवार को ऊपरी आयु सीमा में छूट नहीं दिया जाता है।
- आरक्षित वर्ग के महिला एवं पुरुष दोनों उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में 2 से 5 वर्षों का छूट दिया जाता है।
- पिछड़ा एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को बिहार पुलिस सिपाही के लिए ऊपरी आयु सीमा में दो वर्षों का छूट दिया जाता है।
- अत्यंत पिछड़ा वर्ग के महिलाओं उम्मीदवारों को बिहार पुलिस सिपाही के लिए ऊपरी आयु सीमा में 3 वर्षों का छूट दिया जाता है।
- अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को बिहार पुलिस सिपाही के लिए ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्षों का छूट दिया जाता है।
- अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के महिला उम्मीदवारों को बिहार पुलिस सिपाही के लिए ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्षों का छूट दिया जाता है।
- ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों को भी बिहार पुलिस सिपाही के लिए ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्षों का छूट दिया जाता है।
- गृह रक्षक उम्मीदवारों को बिहार पुलिस सिपाही के लिए ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्षों का छूट दिया जाता है।
बिहार पुलिस सिपाही के लिए आयु की गणना इस प्रकार से होता है
बिहार पुलिस सिपाही भर्ती के लिए आयु सीमा की गणना कक्षा 10वीं या समकक्ष के मार्कशीट या सर्टिफिकेट पर अंकित जन्म तिथि के अनुसार किया जाता है। इसीलिए ऑनलाइन आवेदन करते वक्त जन्म तिथि का प्रमाण देने के लिए मैट्रिक या कक्षा 10वीं के मार्कशीट या सर्टिफिकेट को मांगा जाता है।
Read Also: Bihar Police Constable Physical Eligibility 2026 Male & Female
Bihar Police Constable Age Limit (Minimum – Maximum)
सभी वर्ग की महिला एवं पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम और न्यूनतम आयु सीमा निम्नलिखित है।
Category | Age Limit (Minimum – Maximum) |
सामान्य (General) – Male & Female | 18 – 25 वर्ष |
पिछड़ा वर्ग (BC) – Male | 18 – 27 वर्ष |
पिछड़ा वर्ग (BC) – Female | 18 – 28 वर्ष |
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) – Male | 18 – 27 वर्ष |
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) – Female | 18 – 28 वर्ष |
अनुसूचित जाति (SC) – Male & Female | 18 – 30 वर्ष |
अनुसूचित जनजाति (ST) – Male & Female | 18 – 30 वर्ष |
ट्रांसजेंडर | 18 – 30 वर्ष |
गृह रक्षक | 18 – 30 वर्ष |
सारांश
बिहार पुलिस सिपाही के पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में 2 से 5 वर्षों की छूट मिलती है। आयु सीमा में मिलने वाले छूट की जानकारी विस्तार से इस लेख में बताई गई है। बिहार पुलिस सिपाही के पदों की तैयारी करने वाले हर एक उम्मीदवार को उम्र सीमा से संबंधित इस लेख को पूरा पढ़ना चाहिए।
Read Also: Bihar Police Required Documents 2026: Registration, Application form & Document Verification